Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं की आंखें कीं नम, मित्रता और भक्ति का दिया अमूल्य संदेश कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह, 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान नवज्योति ने 54 बालिकाओं को वितरित कीं साइकिलें, शिक्षा और सुरक्षा को मिला नया संबल आगरा विकास सेवा समिति द्वारा अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन, किया 400 यूनिट रक्तदान श्रीमथुरादीश मंदिर में छोटी दीपावली का हुआ भव्य उत्सव, रोशनी से जगमगाया मंदिर आगरा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, व्यापारियों की समस्याओं का लिया जायजा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संगम : हाथीघाट पर होगा “अर्पण कलश” स्थापना एवं स्वच्छता अभियान

आगरा। यमुना नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत युवा-नेतृत्व वाली सामाजिक संस्था संस्कृति यूथ फाउंडेशन द्वारा आगरा नगर निगम के सहयोग से 14 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे हाथीघाट, आगरा पर “अर्पण कलश” स्थापना कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष पहल का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत बचने वाले फूल-माला, पूजन सामग्री तथा देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के अवशेषों का सम्मानजनक संग्रह एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन सुनिश्चित करना है। श्रद्धालु विसर्जन के पश्चात पूजा सामग्री एवं प्रतिमा अवशेषों को सीधे नदी में प्रवाहित करने के बजाय स्थापित अर्पण कलश में समर्पित कर सकेंगे।

अर्पण कलश में एकत्रित पुष्प एवं प्रतिमा अवशेषों को आगरा नगर निगम के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) में भेजा जाएगा, जहां उनका वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल पुनर्चक्रण (Recycling) किया जाएगा। इस पहल से यमुना नदी में धार्मिक कचरे के प्रवाह को रोकने में सहायता मिलेगी तथा श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित होगा।

कार्यक्रम के पश्चात यमुना तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त, अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि संस्कृति यूथ फाउंडेशन देश के 24 शहरों में सक्रिय 7,500 से अधिक स्वयंसेवकों का नेटवर्क रखने वाला एक युवा-नेतृत्व वाला संगठन है, जो पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था की विभिन्न पहलों को दिल्ली सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार सहित विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग एवं सराहना प्राप्त है।

संस्कृति यूथ फाउंडेशन ने नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनकर यमुना नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए अपना योगदान देने की अपील की है।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन