Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गणपति मन्दिर : विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना ने किया श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में पूजन

• लखनऊ से दिल्ली यात्रा के दौरान पहुंचे गणपति महाराज के दरबार
• परिवार की सुख-समृद्धि व सफलता का लिया आशीष

आगरा। रविवार प्रातःकाल उत्तर प्रदेश सरकार के वर्तमान विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना अपनी धर्मपत्नी के साथ लखनऊ से दिल्ली की यात्रा के दौरान आगरा छलेसर रोड स्थित श्री गणपति महाराज के दर्शनार्थ श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर पहुंचे। माननीय महाना जी ने यहां श्री महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपने कार्यक्षेत्र में सफलता का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में पहुंचने पर संस्थापक एवं एनआरएल ग्रुप के चेयरमैन हरिमोहन गर्ग तथा निदेशक सिद्धांत गर्ग ने पुष्पमालाओं के साथ माननीय विधानसभाध्यक्ष का हार्दिक स्वागत किया। माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी माननीय महाना जी के आगमन पर उत्साह व्यक्त किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Agra City

agra

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन