Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

बल्केश्वर के गंगे गौरी पार्क मैदान में जुटेंगे सैकड़ों हिंदू : बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति का विराट हिंदू सम्मेलन 2 फरवरी को

Pragya News 24

Fri, Jan 30, 2026
Post views : 83

• विराट हिंदू सम्मेलन के प्रति जन जागरूकता के लिए पोस्टर और आमंत्रण पत्र किया जारी
• रविवार सुबह बल्केश्वर क्षेत्र में निकालेंगे आमंत्रण यात्रा

आगरा। बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा दो फरवरी, सोमवार को बल्केश्वर स्थित गंगे गौरी पार्क मैदान में दोपहर एक बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में सैंकड़ों हिंदू जुटेंगे। सम्मेलन के प्रति जन जागरूकता की दृष्टि से शुक्रवार को कमला नगर स्थित होटल पार्क लेन में आयोजकों द्वारा सम्मेलन का पोस्टर और आमंत्रण पत्र विमोचन करके जारी किया गया।

बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी निखिल गोयल ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन में जात पात और अन्य विभाजनों से ऊपर उठकर हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया जाएगा। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्र हित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने हिंदू भाई बहनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

महामंत्री स्पर्श जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मानस मर्मज्ञ पूज्य संत श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज आशीर्वचन प्रदान करेंगे। समाजसेवी अनुज गोयल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेेंगे। उन्होंने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक हिंदू भाई बहनों को जोड़ने के लिए 1 फरवरी, रविवार सुबह 9ः00 बजे कार्यक्रम स्थल गंगे गौरी पार्क से बल्केश्वर वार्ड में आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों ने सबमें जोश भर दिया।

क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गोयल ‘बाबा’, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रमन अग्रवाल, राकेश त्यागी, ब्रह्मा गुप्ता, निश्चल गोयल, श्याम किशोर गुप्ता, अनुज गोयल, डॉ. रविन्द्र गुप्ता, कौशल किशोर शर्मा एड., सत्यश्रवा गुप्ता, साधना, दुर्गेश शर्मा, मीना गुप्ता, अरुणा गुप्ता, पुनीत खंडेलवाल, महेश निषाद, मनीषा भरतिया, राजीव मिश्रा, अशोक जिन्दल, राजा चौधरी, अंजु दयालानी, प्रथम गोयल, शशि गुप्ता, पंकज अरोड़ा, भोला राम, नरेश कुमार, विनीत गुप्ता, शालिनी गुप्ता, ललिता राठौर, संदीप गुप्ता, सोनू सेन, शैलू गौतम, कुमकुम उपाध्याय और भोला अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन