Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

समीक्षा बैठक : ब्रज विकास को मिलेगी नई उड़ान, वृंदावन में रोपवे और 700 करोड़ की सड़क परियोजनाएं

Pragya News 24

Sat, Jul 25, 2026
Post views : 75

आगरा/मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए मथुरा-वृंदावन के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने वृंदावन रोपवे परियोजना का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर सड़क-रेल संयुक्त परियोजना को आगे बढ़ाने, पार्किंग सुविधाओं के विस्तार के लिए लैंड पूलिंग योजना तैयार करने तथा पीपीपी मॉडल पर आधुनिक पार्किंग विकसित करने के निर्देश भी दिए।

4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी और नया पुलिस सर्किल प्रस्तावित
समीक्षा बैठक में आगरा मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए 4,500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, वृंदावन में नया पुलिस सर्किल, एएसपी ट्रैफिक एवं एएसपी प्रोटोकॉल के पद सृजित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों को शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए।

प्लास्टिक मुक्त बनेगा मथुरा-वृंदावन
मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन में चल रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए दोनों नगरों को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर निगम एवं अन्य निकायों में फ्लोटिंग पॉपुलेशन के अनुसार मानव संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

700 करोड़ की यातायात परियोजनाएं और 50 ई-बसों का प्रस्ताव
बैठक में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख चौराहों के सुधार, फ्लाईओवर निर्माण एवं सड़कों के सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने इसे शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए।

इसके अलावा ब्रज तीर्थ विकास परिषद की वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक की 165 स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिनमें 115 परियोजनाएं पूर्ण तथा 28 परियोजनाएं प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने तीर्थ-मित्र नीति का शासनादेश जारी करने और 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने को कहा।

यमुना पार विकास परियोजना को भी मिलेगी गति
मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की यमुना पार प्रस्तावित परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि ब्रज क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन