Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

छैयाँ बन गोवर्धन धरो, श्याम ने ब्रज को राख्यो : गिरिराज की गोद में सिमटा ब्रज, गौ–धरा–वन की महिमा से गूंजा आकाश

Pragya News 24

Tue, Dec 30, 2025
Post views : 176

आगरा। जब इंद्र के अभिमान से ब्रज पर विपत्ति के घनघोर मेघ उमड़े, तब नन्हे कन्हैया ने अपनी कोमल कानी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रज को छैयाँ दी। गिरिराज की छत्रछाया में गौएँ, ग्वाल-बाल, माताएं और समूचा ब्रज निर्भय हो उठा। समाधि पार्क मंदिर, सूर्य नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिवस मंगलवार को गोवर्धन लीला के भावपूर्ण वर्णन ने श्रद्धालुओं के हृदय में ब्रज रस, प्रकृति प्रेम और गोसेवा का दिव्य भाव भर दिया।

छठवें दिवस के शुभ अवसर पर केशव दत्त गुप्ता, बसंत गुप्ता, डॉ. तरुण शर्मा, प्रमोद सिंघल, मुख्य संरक्षक अजय अग्रवाल (बीएन ग्रुप), संयोजक उमेश बंसल बालाजी एवं मनोज अग्रवाल (पोली भाई) ने विधिवत व्यास पीठ की आरती उतारकर प्रभु चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इसके पश्चात मुख्य यजमान संजय–संगीता गुप्ता एवं रोहित जैन द्वारा परंपरागत व्यास पूजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ।

कथा व्यास श्री कीर्ति किशोरी जी (श्रीधाम वृन्दावन) ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी, दामोदर लीला, कालिया मर्दन एवं विशेष रूप से गोवर्धन लीला का अत्यंत सरस, भावनात्मक और ब्रज शैली में वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माखन चोरी लीला में श्रीकृष्ण भक्तों के हृदय का माखन चुराते हैं, जबकि दामोदर लीला यह सिखाती है कि भगवान प्रेम की रस्सी से ही बंधते हैं।

कालिया मर्दन लीला के प्रसंग में कथा व्यास ने बताया कि श्रीकृष्ण केवल भक्तों के रक्षक ही नहीं, बल्कि प्रकृति और जल स्रोतों के संरक्षक भी हैं। यमुना को विषमुक्त करना आज के युग में पर्यावरण संरक्षण का गूढ़ संदेश देता है। गोवर्धन लीला के वर्णन में कथा पंडाल ब्रजधाम बन गया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण ने इंद्र पूजा का निषेध कर यह संदेश दिया कि गाय, पर्वत, वन, जल और धरती ही जीवन के आधार हैं। प्रकृति का पूजन ही सच्ची पूजा है। इंद्र का अभिमान टूटता है और गिरिराज महाराज की महिमा ब्रज में स्थापित होती है।

गोवर्धन लीला के उपरांत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्री गिरिराज जी पूजन, छप्पन भोग अर्पण एवं अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। “गिरिराज महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की परिक्रमा कर सुख–समृद्धि एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। छठवें दिवस की कथा के समापन पर महाआरती हुई।

इस अवसर पर कैप्टन राणा, राकेश नारंग, योगेश कंसल, राकेश रेखा अग्रवाल, निखिल वंदना गर्ग, प्रशांत रितु मित्तल, केके अग्रवाल, उपेंद्र शर्मा, विनोद सर्राफ, अमन आरुषि, सागर आयुषी, मुकेश संगीता, माधुरी अतुल चतुर्वेदी, सुनीता कमलनयन फतेहपुरिया, उर्मिल बंसल बालाजी, रोमा बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन