Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एस.एन. में 20 करोड़ की मशीन से होगी कैंसर की सिंकाई

Pragya News 24

Thu, Dec 7, 2023
Post views : 180

आगरा। एसएन मेडिकल कालेज में नए साल से कैंसर की सुपर सिकाई हो पाएगी। इसके लिए 20 करोड़ रुपए की लीनियर एक्सलेरेटर (लिनेक) मशीन मंगाई गई है। इसका इंस्टालेशन चल रहा है। एक अन्य मशीन भी जल्द स्थापित हो जाएगी। इसके बाद यहां दिल्ली, जयपुर, लखनऊ स्तर का इलाज मिल पाएगा।

मशीन से सिर्फ कैंसर वाले स्थान में टारगेटेड सिंकाई की जाती है। इससे सामान्य सेल खराब नहीं होते। शरीर में सूखापन नहीं आता, चेहरा काला नहीं पड़ता, मरीज को दर्द भी कम होता है। कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अभी यहां टेलीकोवाल्ट मशीन से रेडियोथेरेपी की जा रही है, जबकि एम्स, केजीएमयू में लीनियर एक्सलेटर का प्रयोग होता है।

एसएनएमसी में कैंसर के रोज 10 से 15 मरीज आते हैं। 8 से 10 इलाज लेते हैं। जिला महिला अस्पताल (लेडी लायल) में कैंसर की सुपर सिंकाई के लिए लिनेक ब्लाक बनाया गया है। आसपास में रहने वाले लोगों को रेडिएशन से बचाए रखने के लिए इसे भूमिगत बनाया गया है। एटामिक एनर्जी इंस्टीट्यूट के निर्देशों के मुताबिक मशीन को स्थापित किया जा रहा है। यह सेंटर पूरी तरह रेडिएशन फ्री होगा। मशीन का सेटअप हो रहा है। एक और सीटी सिम मशीन के लिए भी निर्माणदायी संस्था हाइट्स ने आर्डर कर दिए हैं। करीब 45 दिनों में दोनों मशीनों का इंस्टालेशन हो जाएगा।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि लेडी लायल में 30 करोड़ से 750 वर्ग मीटर में लिनेक ब्लाक बनाया गया है। लीनियर एक्सलेटर के लिए कांक्रीट के बंकर बनाए गए हैं। इससे रोज 50 मरीजों तक की सिंकाई संभव हो जाएगी।

रिपोर्ट प्रमोद कुशवाहा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन