Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रजिस्ट्रर्ड बच्चों को टीमों में विभाजित कर दिया जाएगा प्रशिक्षण, वर्ष में लगेंगे चार कैम्प

Pragya News 24

Thu, Jul 24, 2025
Post views : 190

आगरा। क्रिकेट में भविष्य बनाने के इच्छुक आगरा के 60 होनहारों को प्रशिक्षण देने के लिए आगरा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज सचदेवा मिलेनियम स्कूल, शास्त्रीपुरम में सभी प्रशिक्षणार्थियों को आई कार्ड व टी-शर्ट वितरण समारोह में खेल-कूद के प्रति प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश व उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जीडी शर्मा ने बच्चों को आई कार्ड व टी-शर्ट वितरित की।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश ने कहा कि क्रिकेट में बच्चों की प्रतिभा उभारे व निखारने का यह बेहतर प्रयास है।।

उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जीडी शर्मा ने बताया कि आगरा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। 60 बच्चों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रविवार को पहले ओपन ट्राइल मैच के साथ आयु के अनुसार विभिन्न टीमें बनाई जाएंगी। जिनके लीग मैच आयोजित कराए जाएंगे। वर्ष में एक हफ्ते के चार प्रशिक्षण शिविर लगाएं जाएंगे, जिसमें बॉलिंग, बेटिंग, फिल्डिंग और फिटनेस का प्रशिक्षण बाहर से आए विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को क्लब, जिला व प्रदेश स्तरीय मैच खेलने को मिलेंगे।

सचदेवा मिलेनियम स्कूल के चेयरमैन ने कहा कि बच्चों में क्रिकेट को लेकर काफी जुनून है। आगरा के बच्चे क्रिकेट में अवश्य नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा के शहर उपाध्यक्ष मिक्की अरोड़ा, एसोसिएशन के सचिव ऋषभ शर्मा, उपाध्यक्ष अनिकेत वशिष्ठ, रविन्द्र अग्रवाल, सूरज शर्मा, धीरज शर्मा, भारत यादव, गौरव कुमार, शम्मी अली, वकार अहमद, असीम पाल, शशांक चौधरी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन