Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सर्दी में गरम कपड़े पाकर खिले बच्चों के चेहरे, भजन संध्या का भी हुआ आयोजन

Pragya News 24

Wed, Jan 31, 2024
Post views : 71
  • श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर, यमुना किनारा दयालबाग में समाजसेवी पूजा खिलवानी ने आयोजित किया कार्यक्रम

आगरा। दयालबाग, यमुना किनारा स्थित श्रीमहाकालेश्वर महादेव मंदिर में 100 से अधिक चाइल्ड वैलफेयर सोसायटी के बच्चों को गरम कपड़े वितरण कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी पूजा खिलवानी द्वारा आयोजित किया गया। ठिठुरन भरी सर्दी में गरम कपड़े व तिल की मिठाई, हॉर्लिक्स व च्यवनप्राश पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महादेव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूजा खिलवानी ने कहा कि धरती पर बच्चे ईश्वर का साक्षात स्वरूप होते हैं। समाज के हर व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों के लिए कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिए। जिससे इन मासूमों के चेहरे हमेशा खिलते रहे। यह बच्चे भी आगे चलकर सेवा व प्रेम को महत्व दें। पूजा खिलवानी द्वारा आयोजित भजन संध्या में जिन्दगी में सदा मुस्कुराते रहो फासले कम करो दिल मिलाते रहो…, किसी के काम जो आए उसे इंसान कहते हैं… जैसे भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या के माध्यम से बच्चों को प्रेम सेवा और संस्कार की सीख दी गयी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आचार्य सुनील वशिष्ठ, पं. अरविन्द, पं. प्रदीप, निखिल, शुभम, रवि, चाइल्ड वैलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष नीना सिंघल, सचिव पूनम लाहोटी आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन