Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा एयरपोर्ट में बने लाउंज को शुरु कराने के लिए कमिश्नर ने ली अहम बैठक

Pragya News 24

Fri, Mar 22, 2024
Post views : 53

आगरा. 21 मार्च 2024. आज गुरुवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आगरा एयरपोर्ट से संबंधित बिंदुओं एवं आगरा मंडल से निर्यात को बढ़ावा देने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम आगरा एयरपोर्ट के अर्जुन नगर गेट पर हवाई जहाज यात्रियों की सुविधा में वृद्धि के लिए नवनिर्मित लाउंज को संचालित करने, टर्मिनल तक पहुँचने के लिए परिवहन एवं सुरक्षा कारणों से यात्रियों को होने वाली असुविधा के संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी, एयर फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बल एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। वर्तमान में आगरा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अर्जुन नगर गेट से नव निर्मित लाउंज तक पैदल जाना पड़ता है। फिर वहाँ से बस से किराया लेकर टर्मिनल तक पहुँचता है। बैठक में एयर फोर्स और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सुरक्षा के बिंदुओं को उठाया गया।

इस प्रक्रिया को यात्रियों की सुविधा हेतु सुगम व सरल बनाये जाने को लेकर मंडलायुक्त ने नवनिर्मित लाउंज को एयरपोर्ट का भाग बनाने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को पत्र प्रेषित करने एवं निजी/पब्लिक वाहनों के लाउंज तक आने की अनुमति एवं सामानों की बार-बार चेकिंग से यात्रियों को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत रक्षा विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग की संयुक्त बैठक के माध्यम से समाधान निकालने को कहा। साथ ही लाऊँज से टर्मिनल तक यात्रियों को लाने-ले जाने हेतु नि:शुल्क व्यवस्था बनाने के सम्बन्ध में सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो को निर्देश दिये।

वहीं बैठक में आगरा मंडल के कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आगरा एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग कार्गो की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी। अवगत कराया गया कि वर्तमान में बेंगलुरु और मुंबई में कार्गो की सुविधा मिल रही है। आगरा मंडल के निर्यातकों की मांग के अनुसार दिल्ली और जयपुर में भी कनेक्टिंग कार्गो की सुविधा शुरू कराने की मांग रखी गयी। जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा एक सप्ताह में उचित जबाव देने का आश्वासन दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन