Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

दक्ष कन्या मां भगवती : महाअष्टमी पर 75 आकर्षक झांकियों संग निकलेगी दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा

Pragya News 24

Sun, Mar 22, 2026
Post views : 142

आगरा। दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा का आयोजन चैत्र माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी पर धूमधाम से किया जाएगा। दक्ष कन्या मां भगवती शोभायात्रा समिति संग शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 75 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से निकलेंगी। महाष्टमी के दिन 26 मार्च को दोपहर 2 बजे प्रजापति देवी मंदिर चौराहा नालबंद से शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। इससे पूर्व 24 मार्च को सुबह 10 बजे शहरवासियों को शोभायात्रा में आमंत्रित करने के लिए दोपहिया वाहनों पर आमंत्रण रैली निकाली जाएगी।

यह जानकारी शोभायात्रा के संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, महामंत्री नवीन प्रजापति, उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति ने किदवई पार्क स्थित श्याम होटल में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि शोभायात्रा में देवी देवताओं के विभिन्न स्वरूपों से सुसज्जित झांकियां व महापुरुषों की जीवनी से सम्बंधिक संदेश देते हुए 75 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा व पर्यावरण की थीम पर भी आकर्षक झांकियां होंगी। जगह-जगह लगभग 80 स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। जगह-जगह भंडारे, तोरणद्वार, शीतल जल की प्याऊ लगाई जाएंगी। समिति के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से शोभायात्रा मार्ग पर प्रकाश, सफाई व मरम्मत कार्य की मांग भी की है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीचंद गोला, जयचन्द प्रजापति, डॉ. भगवान दास दक्ष, पार्षद हेमन्त प्रजापति, राजेश प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, सेठ होशियार सिंह, सेठ रामजीलाल, मंजू प्रजापति, विमलेश प्रजापति, सुमित, शिवम, शिवम प्रजापति, प्रभुदयाल, मुनेश, अजय, भागवान दास, ललित दक्ष, मनोज, संजीव, रविन्द्र, पवन, सुभाष, नवनीत, ललितेश, जगदीश, सोनी, सतीश, रमाकांत कन्हैयालाल,रवि, हरिओम, विजय, ओमप्रकाश, विशन कुमारी, कमलेश, प्रीति, ब्रजरानी, श्यामलाल, जितेन्द्र, मुकद्दर,भारत, बन्टी, विशम्भर, वीरबल, धर्मवीर, संतकुमार, राजकुमार, दीपक, सुनील, हिमांशु, भीष्मपाल, महेश कवि आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह होगा शोभायात्रा का मार्ग
नालबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा पंचकुईयां, जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीनाबाजार, सिरकी मंडी, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरी पर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ सिनेमा, चित्रा सिनेमा, काली बाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजा, राजामंडी चौराहा, आगरा कालेज, टीबी हॉस्पीटल, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, नीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होते हुए प्रजापति देवी मंदिर पर विश्राम लेगी।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन