Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चंबल के बीहड में डकैतों के गिरोह की दस्तक! गिरोह में चार दस्यु सुंदरियां भी शामिल

Pragya News 24

Fri, Nov 17, 2023
Post views : 59

आगरा/पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव पडुआपुरा के चंबल के घने बीहड में दस्यु डकैतों गिरोह को देखकर पशु चरवाहे युवक ने गिरोह के सदस्यों को टोक दिया। जिस पर दस्यु गिरोह द्वारा युवक के साथ बेल्ट और बंदूक के बटों से जमकर मारपीट की गई। युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर दस्यु आगे चले गए। घायलवस्था में युवक घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने बीहड में काफी खोजबीन की मगर कोई अता-पता नहीं चल सका है।

सिंटू पुत्र राजदर निवासी गांव पडुआपुरा थाना पिनाहट बृहस्पतिवार को सुबह चंबल के बीहड़ में लकड़ी काटने एवं पशुओं को चराने के लिए गया था। उसका दावा है कि घने बीहड में लकड़ी काटने के दौरान एक खाई के अंदर 15 सदस्य दस्यु डकैतों का गिरोह बैठा दिखाई दिया जिसमें 5 दस्यु सुंदरियां भी शामिल थी। गिरोह के सदस्यों को टोकने पर डकैतों ने चरवाहे युवक को पकड़ लिया और पूछताछ करते हुए उसकी जमकर पिटाई की। दस्यु की सुंदरियों द्वारा उसे बुरी तरह से बूटों से मारा। फिर उसे मरणासन्न हालत जंगल में पड़ा छोड़कर गिरोह आगे के लिए निकल गया।

घायल अवस्था में युवक गांव पहुंचा और परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिस पर करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण एकत्रित होकर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी,बल्लम, बंदूकें आदि हथियार लेकर चंबल के बीहड में गिरोह की तलाश में निकले और मामले को लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई, मगर पुलिस गांव में नहीं पहुंची। पूरा दिन ग्रामीणों ने बीहड के चप्पे-चप्पे को कांबिंग कर खंगाला मगर डकैतों का गिरोह आगे निकलने के कारण नहीं मिला।

युवक सिंटू द्वारा बताया गया कि 15 सदस्य डकैतों के गिरोह में 5 दस्यु सुंदरिया हैं। 10 दस्यु पुरुष बताए गए हैं। सबके हाथों में बंदूक एवं मशीन गन है। वहीं पुलिस को सूचना देने के बाद नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है। चंबल के बीहड में दस्यु गिरोह की दस्तक होने के चलते चंबल किनारे बसे गांव में दहशत फैल गई है।

इसी संदर्भ में थाना प्रभारी पिनाहट नीरज पंवार का कहना है कि मामले में पुलिस गांव में गई थी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पूरी जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन