Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री गिरिराज जी सेवा मंडल के छप्पन भोग महोत्सव की तैयारिया : गिर्राजधरण के मेहंदी उत्सव में उमड़ा भक्तिरस, 28 और 29 दिसंबर को होगा गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन

Pragya News 24

Sat, Dec 27, 2025
Post views : 81

आगरा। गोवर्धन के गिरिराज महाराज को समर्पित दिव्य 56 भोग महोत्सव की तैयारियों के क्रम में रिंग रोड, विजय नगर स्थित पुरुषोत्तम ग्रीन परिसर भक्ति, आनंद और आध्यात्मिक उल्लास से गूंज उठा। गिरिराज जी के पावन नाम से सजे हाथ, भजन-कीर्तन और नृत्य की स्वर लहरियों ने महिलाओं के साथ पुरुष सदस्यों की सहभागिता को और भी मनमोहक बना दिया। श्रद्धालुओं के हाथों पर “जय गिरिराज महाराज”, “श्री गिरिराज” एवं “राधे राधे” जैसे पावन नामों की मेहंदी सजाई गई। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन के मधुर स्वर और सांस्कृतिक नृत्य चलते रहे, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर गिरिराज महाराज की महिमा का गुणगान करते नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक महंत कपिल नागर और रविंद्र गोयल, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल ने गिरिराज जी के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि विगत कई वर्षों से श्री गिरिराज जी को गोवर्धन में भव्य आयोजन के माध्यम से भक्ति भाव के साथ भोग परोसे जाते हैं। उससे पूर्व गिरिराज जी के नाम की मेहंदी और भक्ति नृत्य केवल सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि गिरिराज महाराज के प्रति प्रेम और आत्मिक जुड़ाव की अभिव्यक्ति हैं।

सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से महोत्सव से पूर्व प्रत्येक सदस्य को भक्ति भाव से जोड़ा जाता है।
संरक्षक महंत कपिल नागर और रविंद्र गोयल ने कहा कि गिरिराज महाराज की सेवा में किए गए प्रत्येक आयोजन का उद्देश्य भक्तों के हृदय में भक्ति भाव को और अधिक प्रगाढ़ करना है। मेहंदी उत्सव और नृत्य-भजन जैसी परंपराएं श्रद्धा को संस्कारों से जोड़ती हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने गिरिराज महाराज से 56 भोग महोत्सव के सफल, भव्य एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की और वातावरण देर तक भक्ति संगीत, नृत्य और जयकारों से गुंजायमान रहा।

दिव्य भव्य दृश्य होगा दो दिवसीय आयोजन में
अध्यक्ष अजय सिंघल ने जानकारी दी कि 56 भोग महोत्सव के अंतर्गत 28 दिसंबर को गोवर्धन महाराज की परिक्रमा एवं अभिषेक किया जाएगा, जबकि 29 दिसंबर को श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग, भव्य फूल बंगला श्रृंगार, साधु सेवा, विशाल महाप्रसाद वितरण, भजन-कीर्तन एवं नृत्य प्रस्तुति और संध्याकालीन भजन संध्या का आयोजन होगा। इसी दिन श्रद्धालुओं को स्वर्ण हंस रथ पर विराजमान गिरिराज धरण के दुर्लभ एवं विशेष दर्शन प्राप्त होंगे। हीरे जवाहरात जड़ित आभूषण, चांदी की छड़ी श्रृंगार ठाकुर जी धारण करेंगे। रजत पात्रों में भोग परोसे जाएंगे और अमृत्युलय दुग्ध का भोग शयन आरती पर अर्पित किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
श्री गिरिराज जी की मेहंदी कार्यक्रम के संयोजक विकास जैन, आशी अग्रवाल, ज्योति मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल थे। इस अवसर पर कुलभूषण गुप्ता राम भाई, मयंक जैन, पुनीत अग्रवाल, मनोज गुप्ता, बालमुकुंद अग्रवाल, नीरज मित्तल, नरेंद्र गर्ग, देवकीनंदन, अमित अग्रवाल, विनय सिंघल, गिरीश, शिवानी अग्रवाल, शिवानी सिंघल, अनीता अग्रवाल, सीमा गोयल, रुचि बंसल, कविता अग्रवाल, साक्षी जैन, अलका गुप्ता, ज्योति मित्तल, कल्पना जैन, पारुल बंसल, रुचि बंसल, मधु गोयल, नंदनी पाराशर, नवनी अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन