Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भावना एस्टेट में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ : कावेरी कौस्तुभ में भक्ति, भव्यता और आध्यात्मिक आनंद, पीत वस्त्रों में हजारों श्रद्धालुओं संग श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ

Pragya News 24

Wed, Dec 3, 2025
Post views : 123

आगरा। भावना एस्टेट स्थित कावेरी कौस्तुभ परिसर में आज का दृश्य जैसे किसी दिव्य लोक का आभास करा रहा था। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 151 कलशों की शोभायात्रा, देव सवारियों और पुष्पवर्षा के बीच सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलारंभ हुआ, जिसने श्रद्धालुओं के हृदय में नई आस्था जगा दी।

गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कावेरी कौस्तुम्भ, भावना एस्टेट में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ अत्यंत हर्ष और भक्तिभाव के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 151 कलशों की भव्य कलश यात्रा से हुई। महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए और मंगलमय वातावरण में यात्रा निकाली।

कलश यात्रा की अगुवाई गणेश जी की सवारी और बांके बिहारी जी की सवारी कर रही थीं, जिनके आगे परंपरागत स्वरूप में दो घोड़े चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर जगह-जगह से तोपों द्वारा पुष्पवर्षा की गई, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और आनंदमयी बन गया।

कथा व्यास, भागवत रत्न से अलंकृत मोहित स्वरूप आचार्य (वृंदावन) ने कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा भक्ति, पवित्रता और एकता का प्रतीक है। सायंकाल प्रथम दिन की कथा में उन्होंने श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का वैदिक वर्णन किया और बताया कि भागवत कथा मनुष्य को धर्म, ज्ञान और मोक्ष के मार्ग की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में राजा परीक्षित की परंपरा अनुसार रमाशंकर शर्मा एवं बृजबाला शर्मा ने श्रीमद् भागवत जी का विधिवत पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। सात दिवसीय कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक भक्तिमय प्रसंगों और भजन संध्या के साथ आयोजित की जाएगी।

आयोजन की सभी व्यवस्थाएं विश्वास शर्मा, अनीशा शर्मा, अमित शर्मा, श्रद्धा शर्मा, मौली शर्मा, सुहानी शर्मा, एकाग्र वशिष्ठ, लावण्या वशिष्ठ, संजय गोयल, निमित्त पोरवाल, अखिलेश दुबे, नरेश सिंह, नरेंद्र गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, विजय बंसल, ऋषि खंडेलवाल, विजय अग्रवाल, जयप्रकाश यादव, कपिल पोरवाल, दीपक अग्रवाल, गजेंद्र तोमर आदि ने संभालीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन