Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मोक्षदा एकादशी पर खाटू श्याम जी का स्वर्णिम अवतरण : जीवनी मंडी मंदिर में फूल बंगला श्रृंगार के दिव्य दर्शन

Pragya News 24

Mon, Dec 1, 2025
Post views : 143

आगरा। मोक्ष प्रदान करने वाली मोक्षदा एकादशी के शुभ अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में भक्तों को दिव्य फूल बंगला श्रृंगार के दुर्लभ दर्शन प्राप्त हुए। रंग-बिरंगे पुष्पों से सजे इस विशेष स्वरूप ने मानो स्वयं बाबा श्याम की कृपा का अवतरण करा दिया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और “हारे के सहारे, श्याम हमारे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मोक्षदा एकादशी पर श्रृंगार सेवा, राजभोग और संध्या भोग सेवा ट्रस्ट द्वारा विधिवत संपन्न की गईं। उन्होंने बताया कि पोशाक सेवा रेनू गुप्ता द्वारा और इत्र सेवा सचिन चाहर द्वारा समर्पित की गई, जिससे श्रृंगार का सौंदर्य और दिव्यता और भी निखर उठी। उन्होने बताया कि 2 दिसंबर को बाबा की बारस की ज्योत के सुबह 9ः30 से 11ः30 बजे तक दर्शन मंदिर के एसी हॉल में होंगे। जो भक्त अपने घर पर ज्योत नहीं जगा पाते, वे मंदिर में आकर इस दिव्य ज्योत के दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बारस की यह 40 वीं जोत होगी। लगातार 3 वर्ष से मंदिर में बाबा की बारस की ज्योत के दर्शन भक्तों द्वारा प्राप्त किए जाते हैं।

मोक्षदा एकादशी के इस पावन पर्व पर हुए भव्य श्रृंगार दर्शन ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया और पूरा मंदिर परिसर दिव्य ऊर्जा से आलोकित रहा। इस अवसर पर व्यवस्थाएं संजय अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल आदि ने संभाली।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन