Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार : बरसाना धाम में सजा दिव्य फूल बंगला, राधारानी जी की पोशाक सेवा, संत सेवा एवं विशाल प्रसादी में उमड़ा श्रद्धा का सागर

Pragya News 24

Mon, Jun 8, 2026
Post views : 103

आगरा। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा के तत्वावधान में सोमवार को श्री बरसाना धाम स्थित श्री राधारानी सरकार मंदिर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। राधारानी जी की विशेष पोशाक सेवा, मनोहारी फूल बंगला दर्शन, संत सेवा एवं विशाल प्रसादी वितरण के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित शामिल हुए और राधारानी जी की कृपा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित दिव्य फूल बंगला एवं राधारानी जी का अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। जैसे ही भक्तों ने राधारानी सरकार के दर्शन किए, पूरा मंदिर परिसर "राधे-राधे" के जयघोष और भक्ति रस से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर पोशाक सेवा में सहभागिता की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के अंतर्गत संत-महात्माओं की विशेष प्रसाद सेवा आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धा और सम्मान के साथ संतजनों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। भक्तों ने प्रेम, सद्भाव और भक्ति भाव के साथ प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल एवं मनीष गोयल ने कहा कि बरसाना धाम में राधारानी जी की सेवा का अवसर स्वयं में एक दिव्य सौभाग्य है। संत सेवा और प्रसादी सेवा भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है, जो समाज में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है। कार्यक्रम व्यवस्था संयोजक विनय बंसल, गौरव बंसल एवं नितिन अग्रवाल ने संभाली।

कार्यक्रम में इन लोगों का भी सहयोग रहा प्रदीप अग्रवाल, योगेश बंसल, रजनीश गुप्ता, बृजमोहन रैपुरिया, अंकुर अग्रवाल, सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, कविता अग्रवाल, उर्मिला महेश्वरी, निधि अग्रवाल, नीता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल एवं मंजू अग्रवाल सहित समस्त सेवक मंडल ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

कार्यक्रम के समापन पर समस्त श्रद्धालुओं ने राधारानी जी के श्रीचरणों में विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति की प्रार्थना की। पूरे मंदिर परिसर में "राधे-राधे" और "जय श्री राधारानी सरकार" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे बरसाना धाम का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन