Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी-नगर निगम की सड़कों का किया निरीक्षण, गड्ढे मिलने पर जताई नाराज़गी

Pragya News 24

Fri, Dec 1, 2023
Post views : 139

आगरा। आज शुक्रवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ नवनिर्मित, पैच वर्क और गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर पूरे शहर में निरीक्षण किया। बोदला चौराहा पर मुख्य सड़क टूटी हुई थी, लगभग 60 मीटर टुकड़े पर ठीक से पैच वर्क भी नहीं किया गया था। एमजी रोड़ पर प्रतापपुरा चौराहा से आगे डीएम आवास के पास, धाकरन चौराहा पर जगह-जगह सड़क पर गड्ढे थे। मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी अभियंता को 3 से 4 दिन में उपरोक्त सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त बनाने और गुणवत्ता के साथ पैच वर्क करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा खंदारी कैंपस से आरबीएस कॉलेज को जाने वाली रोड़ पर सड़क उबड़-खाबड़ थी। ककरैठा में नगर निगम द्वारा अभी हाल ही में पैच वर्क कराया गया इसके बावजूद सड़क के कुछ हिस्सों में गड्ढे थे। जिस पर मंडलायुक्त ने नगरायुक्त महोदय को सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बोदला-बिचपुरी रोड़, मारुति स्टेट के सेंट्रल, ट्रांसपोर्ट नगर में काफी गंदगी और जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगरायुक्त को समुचित साफ़-सफाई कराने के साथ गंदगी मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के ख़िलाफ़ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा पूरे शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को एक सप्ताह के अंदर हटाने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अपर नगर आयुक्त व उनकी टीम के खिलाफ जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी।

निरीक्षण के अंत में मधुनगर चौराहा से आगे ग्वालियर रोड़ के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने, लाइट लगाने एवं सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीँ छावनी क्षेत्र में बने अवैध तबेले से गंदगी फैलने पर छावनी बोर्ड को पत्र लिख कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन