Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गोवा में आयोजित होम्योपैथिक रिसर्च समिट में आगरा के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अजय त्रिवेदी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Pragya News 24

Mon, Aug 18, 2025
Post views : 119

आगरा। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को वैश्विक स्तर पर सशक्त आधार देने के उद्देश्य से गोवा में आयोजित होम्योपैथिक रिसर्च समिट में आगरा के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अजय त्रिवेदी को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।

यह सम्मान उन्हें क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर, ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध तेज गेंदबाज़ ब्रेट ली तथा गोवा के सांसद राजेश वर्मा के करकमलों से प्रदान किया गया।

इस समिट में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक होम्योपैथिक विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं ने अपनी एविडेंस बेस्ड रिसर्च प्रस्तुत की। इसमें होम्योपैथी के प्रभावी उपचार, नए शोध, आधुनिक चिकित्सा पद्धति में होम्योपैथी की भूमिका, रोग-निवारण में इसकी वैज्ञानिक स्वीकार्यता और मरीजों पर सकारात्मक परिणामों पर विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ. अजय त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा कि “होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति केवल वैकल्पिक चिकित्सा नहीं बल्कि वैज्ञानिक और प्रमाण-आधारित उपचार का सशक्त साधन है। एविडेंस बेस्ड रिसर्च के माध्यम से हम इसे और मजबूत बना सकते हैं तथा विश्व स्तर पर इसका विस्तार कर सकते हैं।”

इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी में एविडेंस बेस्ड रिसर्च को प्रोत्साहित करना, चिकित्सकों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ाना तथा आमजन को वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति के रूप में होम्योपैथी के महत्व से अवगत कराना था। डॉ. त्रिवेदी के इस राष्ट्रीय सम्मान से आगरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र के चिकित्सक वर्ग और समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन