Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स : आगरा इशरे में डॉ. कुंवर मौसम ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान

Pragya News 24

Mon, Apr 20, 2026
Post views : 228

आगरा। इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स यानि इशरे के आगरा सब-चैप्टर की नवनिर्वाचित वर्किंग कमेटी का 16वां शपथ ग्रहण समारोह संजय प्लेस होटल पी.एल. पैलेस में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। नई टीम का गठन और शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि और इंस्टॉलेशन ऑफिसर, रीजनल डायरेक्टर रवि शंकर ने नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सत्र 2026 के लिए डॉ. कुंवर मौसम ने अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया, जबकि पंकज गुप्ता को प्रेसिडेंट-इलेक्ट चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।

इससे पहले स्वागत संबोधन निवर्तमान अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने सभी गणमान्य अतिथियों और सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया और अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि इस वर्ष आगरा सब चैप्टर से चैप्टर बनने की यात्रा तय करेगा। संचालन पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने किया।

इस दौरान ग्रीन बिल्डिंग और पर्यावरण पर तकनीति जानकारी आशीष जैन ने दी तो वहीं ग्रीन होटल पर जेपी पैलेस के चीफ इंजीनियर कृष्ण रतूड़ी ने महत्वपूर्ण जानकारी सभी के समक्ष साझा की।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों का जोशीला स्वागत सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह की श्रृंखला अनवरत चलती रही। जिसमें सीडब्ल्यूसी के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। तो वहीं नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई कि इस वर्ष आगरा सब चैप्टर से चैप्टर के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

इस दौरान दिल्ली चैप्टर प्रोग्राम चेयर अमित कौशिक, आकृति गुप्ता डीसीआई दिल्ली चैप्टर, अलिंद माथुर, एस.बी. शर्मा, रॉबिन चौहान, दिनकर सक्सेना, निवेदिता दिनकर, शैलेन्द्र माथुर, अश्वनी शर्मा, रोहित शर्मा, जय कुमार के अलावा करीब तीन दर्जन से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन