Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डॉ सरोज भार्गव के 3 दिवसीय ‘कृतित्व’ का हुआ समापन

Pragya News 24

Thu, Apr 17, 2025
Post views : 145

आगरा। बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ.सरोज भार्गव की तीन दिवसीय एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘कृतित्व’ का आयोजन सफलता पूर्वक आज सम्पन्न हुआ। इस आयोजन को महानगर के विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्राओं ने अवलोकन किया एवं इस प्रदर्शनी की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रदर्शनी में लगे पोर्ट्रेट, कंपोजिशन स्टिल लाइफ, लैंडस्केप के चमकते रंग, सुंदर संयोजन कलाकार के अंतरूभावों की दक्षता ने सभी को प्रभावित किया। डॉ. सरोज भार्गव का यह कार्य वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ी के लिए भी मार्गदर्शन का काम करेगी। जीवन के संध्या काल में कलाकार की यह प्रदर्शनी उनकी कला यात्रा की लंबी पारी की जीवंतता को दिखाता है। इस प्रदर्शनी में शहर के गणमान्य अतिथियों, कला जगत के प्रतिष्ठित कलाकारों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रत्येक दिन शिरकत की और उनके साथ कला परिचर्चा ने प्रदर्शनी को बहुत सफल बनाया। महाविद्यालय एवं आगरा शहर के लिए यह गौरव के पल है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पद्मश्री योगेंद्र कला सम्मान से सम्मानित डॉ. सरोज भार्गव की एकल प्रदर्शनी कृतित्व का आयोजन हुआ।

डॉ. सरोज भार्गव ने अपने भावों के उदगार में कहा कि कला अंतरमन के भावों की सशक्त अभिव्यक्ति है। जीवन कला के माध्यम से इस ऊर्जा का प्रकटीकरण किया गया है। मेरी कलाकृतियां ने हृदय की गहराई से अनुभूति और कल्पना ने ब्रश एवं रंगों के संयोजन से यह तपस्या की है। मेरा जीवन कला एवं कला लेखन के लिए ही समर्पित है और यह साधना मेरे जीवन काल में अनवरत चलती रहेगी।

इस अवसर पर बैकुंठी देवी महिला महाविद्यालय की कला संकाय की डॉ. बिंदु अवस्थी, डॉ. साधना सिंह, डॉ. विनीता, डॉ. सविता प्रसाद, डॉ. मोना सिंह, डॉ. नसरीन बेगम, साधना भार्गव, राधामुकुल गुप्ता, नंद नंदन गर्ग, ममता बंसल इत्यादि अनेक विद्वान व्यक्ति उपस्थित थे मंच संचालन बिंदु अवस्थी ने किया। डॉक्टर साधना सिंह ने डॉक्टर सरोज भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया। अंत में डॉक्टर सरोज भार्गव ने अपने व्याख्यान में चित्रकला से संबंधित बहुमूल्य सूत्र भावी कलाकारों को प्रदान किये एवं स्वयं के खजाने के बारे में अवगत कराया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन