Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रोटरी क्लब आगरा नार्थ : 13 छात्राओं के सपनों को मिली नई उड़ान, रोटरी क्लब ने उठाया शिक्षा का खर्च

Pragya News 24

Sat, Jul 25, 2026
Post views : 125

आगरा। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए रोटरी क्लब आगरा नार्थ ने के. मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, पंचकुइयां रोड की 13 छात्राओं की वार्षिक स्कूल फीस का प्रायोजन किया। इस अवसर पर छात्राओं को एजुकेशन किट भी वितरित किए गए, जिससे उनके शैक्षणिक सफर को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमनप्रीत सिंह सोबती ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी रोटेरियन साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस सामुदायिक सेवा परियोजना का प्रायोजन रोटेरियन माया श्रीवास्तव एवं रोटेरियन अश्वनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (पीडीजी) रोटेरियन नरेश सूद ने रोटरी इंटरनेशनल के सेवा कार्यों और समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयासों को अत्यंत सराहनीय बताया।

क्लब के सचिव रोटेरियन राजेंद्र कुमार दुबे ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित रोटेरियन सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रोटेरियन पी. एन. अस्थाना, प्रमोद सक्सेना, अमिताभ, पवन गर्ग, मनोज रावत, राकेश भास्कर, नरेंद्र बंसल, बी. सी. चौरसिया, दीपक वर्मा, गौतम, मोतीलाल जैन, सुमन भास्कर, रजनी दुबे और दीपा रावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन