Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नशे में ऑटो चला रहे चालक ने कई लोगों को लिया चपेट में, साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

Pragya News 24

Thu, Dec 7, 2023
Post views : 93

आगरा। मेहर टॉकीज के सामने उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक से एक अनियंत्रित ऑटो ने पहले साइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया और फिर सड़क किनारे बने झोपड़ियों में ऑटो चढ़ा दिया।

इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी और कोहराम मच गया। लोगों ने तुरंत ऑटो ड्राइवर को धर दबोचा तो पता चला कि ऑटो ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उस पर अपने हाथ भी सेंक लिए और जमकर उसकी पिटाई भी कर दी।

पूरा मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मेहर टॉकीज के पास रोंग साइड पर एक ऑटो आ रहा था। ऑटो चालक ने पहले साइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया। साइकिल सवाल बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी साइकिल पूरी तरह से टूट गई। उसको अपनी चपेट में लेने के बाद ऑटो ड्राइवर ने सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों की झोपड़ी में ऑटो चढ़ा दिया। गनीमत यह रही कि उस समय झोपड़ी में कोई नहीं था लेकिन झोपड़ी में रखा हुआ सामान पूरी तरह से टूट फूट गया।

यह घटना देखकर लोगों ने तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने बताया कि ऑटो चालक नशे में धुत्त ऑटो चला रहा था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन