Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा सिविल एयरपोर्ट को एयरफोर्स परिसर से बाहर शिफ़्ट करने की कवायद शुरू

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 135

आगरा। सिविल एयरपोर्ट आगरा को वायुसेना परिसर से बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया एक बार पुन: शुरू हो गयी है। जिला प्रशासन के द्वारा धनौली, बल्हेरा व अभयपुरा गांवों की एयरपोर्ट के लिये अतिरिक्त जमीन उपलब्ध करवाने को चिन्हित कर ली है और चालू महीने में ही इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी को उपलब्ध करवा दिया जायेगा। इस प्रकार नये सिविल एन्क्लेव के लिये अब 144.05 (52 + 92.50) एकड़ जमीन उपलब्ध हो जायेगी जिस पर इंटरनेशनल मानकों का एयरपोर्ट बनाया जा सकेगा।

एयरपोर्ट डायरेक्टर नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल एयरपोर्ट के लिये जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है। प्रशासन के द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी को हस्तांतरित होते ही प्रोजेक्ट पर शीघ्र कार्य प्रारंभ हो जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से नया सिविल एन्क्लेव तैयार होने में न्यूनतम दो साल का समय लगता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की कोशिश रहेगी कि तेजी के साथ योजना का क्रियान्वयन हो। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी आगरा प्रोजेक्ट को लेकर अत्यंत गंभीर हैं और चाहते है कि शीघ्रता के साथ काम शुरू हो। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने एक जानकारी में बताया कि प्रोजेक्ट को एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिल गयी है। नीरी से संबंधित अनुमति औपचारिकता भी शीघ्र ही पूरी हो जाने की संभावना है।

सिविल एयरपोर्ट आगरा का निर्माण शुरू हो जाने की संभावनाएं एक बार पुन: बन चली हैं। सिविल एविएशन विभाग के तहत आने वाली एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा चिन्हित और आगरा के राजस्व प्रशासन के द्वारा चिन्हित लगभग 92.50 एकड़ ( 37.4336 हेक्टेयर ) अतिरिक्त जमीन खरीदने का कार्य इसी माह तक पूरा हो जाने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में लिये निर्णय के अनुसार जमीन खरीद के लिये उ प्र शासन के द्वारा 123.59 करोड़ रुपये आगरा प्रशासन को उपलब्ध करवाये जा चुके हैं। 278 किसानों की यह जमीन चार गुना दर पर खरीद की जानी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन