Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव : श्रीमद्भागवत कथा में दान लीला, गोवर्धन लीला एवं छप्पन भोग प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

Pragya News 24

Sat, Jun 6, 2026
Post views : 179

आगरा। पंचेश्वर महादेव मंदिर, कालिंदीपुरम कॉलोनी, मऊ रोड, खंदारी बायपास चौराहा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के छठवें दिवस पर कथा व्यास अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण की दान लीला, गोवर्धन लीला एवं छप्पन भोग प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक भावनाओं से सराबोर हो उठे तथा भगवान के जयघोषों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथा व्यास महाराजश्री ने अपने प्रवचन में कहा कि "दान करने से धर्म की शुद्धि होती है और शुद्ध धर्म से ही भगवान की प्राप्ति होती है।" उन्होंने कहा कि दान केवल किसी को वस्तु या धन देना नहीं है, बल्कि अपने भीतर के लोभ, अहंकार और संग्रह की प्रवृत्ति का त्याग करना है। जब व्यक्ति निस्वार्थ भाव से, बिना किसी प्रतिफल की अपेक्षा के दान करता है, तब उसका अंतःकरण निर्मल होता है और धर्म की वास्तविक स्थापना होती है।

उन्होंने कहा कि आज समाज में भौतिक समृद्धि बढ़ी है, लेकिन यदि उसके साथ सेवा, सहयोग और दान की भावना न हो तो वह अधूरी है। धर्म तभी सार्थक होता है जब उसमें समाज के प्रति उत्तरदायित्व और लोककल्याण की भावना समाहित हो। दान मनुष्य को उदार बनाता है और उसे ईश्वर के अधिक निकट ले जाता है।

दान लीला का वर्णन करते हुए महाराजश्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला जीव को प्रेम, समर्पण और भक्ति का संदेश देती है। दान लीला केवल एक मनोरम प्रसंग नहीं, बल्कि यह अहंकार त्यागकर भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। भगवान अपने भक्तों से प्रेम चाहते हैं, प्रदर्शन नहीं।

गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए महाराजश्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार का निवारण करने तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव प्रकृति, गौ-संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देती रही है। गोवर्धन पूजा हमें सिखाती है कि प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण मानव जीवन के लिए अनिवार्य है। जब मनुष्य प्रकृति से जुड़ता है तो जीवन में संतुलन और समृद्धि दोनों का आगमन होता है।

कथा के दौरान छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सुसज्जित छप्पन भोग के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। "गिरिराज धरण की जय" एवं "श्रीकृष्ण कन्हैया लाल की जय" के जयघोषों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर अपनी भक्ति अर्पित की।

महाराजश्री ने कहा कि भगवान की लीलाएं केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को धर्म, सेवा, समर्पण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का मार्ग दिखाने वाली दिव्य प्रेरणाएं हैं।

मुख्य यजमान मनीष अग्रवाल रावी, शिवानी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नीता अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नीलू अग्रवाल एवं सरोज बाला अग्रवाल ने कथा व्यास का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती नितिन एवं सुलेखा गोयल ने की।

इस अवसर पर जगमोहन गौतम, विनोद यादव, भूपेंद्र चाहर, जे.पी. शर्मा, कृष्ण दत्त गौतम, तिलक सिंह, रामनरेश राठौर, क्षेत्रपाल सिंह, राजेश कुलश्रेष्ठ, आर.पी. सिंह, राकेश परमार, हेमेंद्र मित्तल, कमल सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, लवकेश गौतम, धीरज सिंह राजपूत, शैलेंद्र प्रताप सिंह, यश दुबे, पार्षद निशांत सिंह, ललित गौतम, किशोरी सिंह राजपूत, दिनेश सारस्वत, वीरेंद्र कुशवाहा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन