Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दवा के साथ सकारात्मक माहौल और मनोस्थिति से हार सकती है जानलेवा बीमारी भीः डॉ प्रदीप गुप्ता

Pragya News 24

Fri, Nov 22, 2024
Post views : 94
  • नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में कैंसर रोग पर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
  • स्विटजरलैंड होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट, जुग, स्विटजरलैंड के 11 चिकित्सकों के दल ने लिया प्रशिक्षण
  • नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के प्राचार्य डॉ प्रदीप गुप्ता ने लाइलाज बीमारी से जीतने के दिए सुझाव

आगरा। बीमारी कैसी भी हो, चाहे जानलेवा ही क्यों न हो, यदि दवा के साथ सकारात्मक वातावरण और मनोस्थिति मरीज को मुहैया हो तो रोग को मात दी जा सकती है। पांच दिवसीय कैंसर रोग उपचार प्रशिक्षण शिविर के समापन पर यह आवश्यक सुझाव दिए होम्योपैथिक चिकित्मक डॉ प्रदीप गुप्ता ने। शुक्रवार को नेहरू नगर स्थित नेमिनाथ होम्योपैथिक क्लीनिक पर कैंसर रोग उपचार प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया।

नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल, नवलपुर, कुबेरपुर आगरा के प्रचार्य डॉ प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हॉस्पीटल में स्विटजरलैंड होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट, जुग, स्विटजरलैंड के 11 चिकित्सकों के दल को कैंसर रोग के उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि हॉस्पीटल में कैंसर रोग पर निरंतर शोध चलता रहता है। हर वर्ष विभिन्न देशाें के चिकित्सक होम्योपैथिक पद्वति से कैंसर जैसे असाध्य रोगों के उपचार का प्रशिक्षण लेने यहां आते हैं। स्विटजरलैंड होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट, जुग, स्विटजरलैंड के चिकित्सक पिछले 3 वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निरन्तर आ रहे हैं। स्विटजरलैंड होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट, जुग, स्विटजरलैंड के डायरेक्टर डॉ मार्टिन जस ने कहा कि नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल ने कोरोना काल में दिए गए उपचार के कारण विश्व में खासी प्रसिद्धि प्राप्त की थी। तभी से यहां के शाेध होम्योपैथिक चिकित्सा जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानाचार्य डॉ गैबरीला कैलर ने कहा कि भारत की चिकित्सा एवं यहां के चिकित्सक सनातन काल से विश्वभर में अपने शाेधाें और चिकित्सा पद्वति के लिए विख्यात हैं। दवा के साथ मरीज के मनोबल को कैसे अपनत्व के साथ साधा जाए ये सिर्फ यहीं सीखने को मिलता है।
चिकित्सक डॉ यवोन मार्कवार्ट ने कहा कि मरीेजों के साथ मित्रवत व्यवहार रखते हुए उनमें आत्मविश्वास कैसे बनाए रखना है, ये यहां सीखने को मिला।
डॉ वैबेनहोफर क्रिस्टोफ ने कहा कि मरीजों को इलाज सेवा भाव से करने की प्रेरणा प्रशिक्षण शिविर में मिली।

समापन पर सभी चिकित्सकों स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

इस अवसर पर आगरा से डॉ ऋतु गुप्ता एवं स्विटजरलैंड के चिकित्सक डॉ हरवानेक बीट्राइस, डॉ बारबरा अल्पेन, डॉ सैंड्रा जोस, डॉ पिया शेल्बर्ट, डॉ एबरहार्ड डोमिनिक, डॉ वालिमैन जूलिया, डॉ क्रेसिबूचर स्टीफन जोसेफ आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन