Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लोकसभा चुनाव को लेकर आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर, रातों में भी चेकिंग शुरू

Pragya News 24

Sat, Mar 30, 2024
Post views : 57

Agra. लोकसभा चुनाव को लेकर आबकारी विभाग पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से शराब उत्तर प्रदेश में ना लाई जाए इसको लेकर रातों में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बीती रात आबकारी विभाग की ओर से प्रतापपुर चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के अंतर्गत प्रतापपुर चौराहे से गुजरने वाले हर वाहनों को चेक किया गया।

आपको बताते चलें कि आगरा में तीसरे चरण के तहत मतदान होना है। लोकसभा चुनाव में अवैध रूप से शराब व अन्य वस्तुओं की तस्करी बढ़ जाती है। इसीलिए आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। आबकारी विभाग ने अपने सचल दल की टीम एक्टिव कर दी है जो रातों में भी सड़को और चौराहों पर वाहनों की चेकिंग कर रही है।

आबकारी अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध रूप जे शराब की तस्करी को रोकने के लिये सचल दल टीम एक्टिव है। बीती रात भी प्रतापपुरा चौराहे पर वाहनों की औचक चेकिंग की गई। वाहनों में किसी तरह की शराब नहीं मिली लेकिन चेकिंग जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन