Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री खाटू श्याम जी मंदिर : सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Pragya News 24

Sun, Aug 2, 2026
Post views : 118

आगरा। सावन मास के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित सावन विशेष महा रुद्राभिषेक महोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में निरंतर जारी है। भगवान शिव की आराधना और बाबा श्याम के मनोहारी श्रृंगार से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा है। रविवार को श्रद्धालु रवि शंकर अग्रवाल एवं उषा अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर परिसर स्थित शिवालय में पांच विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक परंपरा के अनुसार रुद्राभिषेक संपन्न कराया। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन मास में 108 महा रुद्राभिषेक कराने का संकल्प लिया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी प्रतिदिन चार यजमान भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का सर्वाधिक पुण्यदायी समय माना जाता है। इस दौरान श्रद्धा एवं विधि-विधान से किया गया रुद्राभिषेक भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है। मंदिर में प्रतिदिन गूंजते रुद्र मंत्रों और शिव स्तुति से श्रद्धालुओं को शिवमय वातावरण का दिव्य अनुभव हो रहा है।

सावन महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन बाबा खाटू श्याम का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार भी किया जा रहा है। रविवार को बाबा श्याम स्वर्ण मुकुट, मनोहारी आभूषणों एवं गुलाबी पुष्पों की अलौकिक सज्जा में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। वहीं शिवालय में भगवान महादेव का विशेष पुष्प श्रृंगार एवं संपूर्ण मंदिर परिसर में सजे फूल बंगले ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सावन पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में महा आरती, महा अभिषेक एवं प्रसादी वितरण का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

महोत्सव की व्यवस्थाओं में हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल, अमित गोयल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन