Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल : विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास को नई दिशा देगी Feeling Minds® ई-क्यूब लैब

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में शुक्रवार को भारत की प्रथम Feeling Minds® ई-क्यूब लैब (अनुभवात्मक भावनात्मक शिक्षा प्रयोगशाला) के शुभारंभ के उपलक्ष्य में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने ई-क्यूब लैब की अवधारणा, उद्देश्य, वैज्ञानिक पृष्ठभूमि तथा विद्यालयी शिक्षा में इसके दूरगामी प्रभावों की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में बताया गया कि Feeling Minds® की यह अभिनव एवं शोध-आधारित पहल विद्यालयों में सामाजिक-भावनात्मक अधिगम (Social-Emotional Learning), भावनात्मक साक्षरता, मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता, निर्णय क्षमता, सहानुभूति एवं जीवन कौशल के विकास को अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाएगी। यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों को केवल भावनाओं का सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं देगी, बल्कि उन्हें भावनाओं को पहचानने, समझने, व्यक्त करने, नियंत्रित करने तथा वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में संतुलित एवं स्वस्थ निर्णय लेने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ई-क्यूब लैब केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालयी नेतृत्व, परामर्शदाताओं एवं अन्य व्यक्तिगत शिक्षार्थियों के लिए भी प्रशिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम, भावनात्मक सशक्तिकरण एवं जीवन कौशल विकास का समर्पित केंद्र बनेगी। इसके माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों एवं समुदायों के लिए वैज्ञानिक एवं अनुभवात्मक भावनात्मक शिक्षा कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) एवं सीबीएसई के समग्र विकास और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दृष्टिकोण के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में भावनात्मक रूप से सशक्त एवं आत्मविश्वासी विद्यार्थियों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ई-क्यूब लैब इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

पोस्टर विमोचन के साथ ही उपस्थित शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं अतिथियों ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यालयी शिक्षा में भावनात्मक एवं जीवन कौशल आधारित अधिगम को नई दिशा देने वाला प्रयास बताया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन