Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 35 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 2 गम्भीर रूप से घायल

Pragya News 24

Mon, Sep 25, 2023
Post views : 153

Agra. उधारी के 35 रुपये को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। बातों से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। दबंग पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष को लाठी डंडों से बेरहमी से हमला किया गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए जिसमें गंभीर घायल दो लोगों को इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि उधार के पैसे को लेकर विवाद हुआ।

पूरा मामला टेड़ी बगिया 100 फुटा रोड स्थित प्रकाश पुरम का है। यहाँ पर भगवती नाम के व्यक्ति की दुकान है। कुछ दिनों पहले पीड़ित धर्मवीर ने दुकान से सामान लिया था जिसकी कीमत 35 रुपए थी। शाम के समय दुकानदार ने पैसे मांगे तो एक दो दिन की कहने पर विवाद शुरू कर दिया।बातों से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।

इस घटना में पीड़ित धर्मवीर पक्ष से चार लोग घायल हुए। जिसमें से दो गंभीर थे। इन्हें इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने यहाँ उनका उपचार किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन