Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मधुराधीश जी मंदिर : मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र

Pragya News 24

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 118

आगरा। पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री ठाकुर मथुराधीश जी महाराज मंदिर में सोमवार को भव्य नौका विहार उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को केले के तनों, हरे-भरे पत्तों एवं रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया। वृंदावन एवं कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा तैयार किया गया आकर्षक फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

भगवान श्री मथुराधीश जी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें नौका विहार की मनोहारी झांकी में विराजमान किया गया। फूलों की सजीव सजावट, हरियाली और अलौकिक श्रृंगार ने मंदिर परिसर की शोभा को चार चांद लगा दिए। श्रद्धालु देर तक ठाकुर जी के दिव्य स्वरूप और नौका विहार की छटा का आनंद लेते रहे।

संध्या आरती के समय मंदिर परिसर में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिनकी स्वर्णिम आभा से पूरा मंदिर जगमगा उठा। भजन-कीर्तन और संकीर्तन के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। मंदिर में गूंजते जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

मंदिर के महंत नंदन श्रोत्रिय ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में आयोजित नौका विहार उत्सव का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दौरान ठाकुर जी के विशेष दर्शन और सेवा का पुण्य प्राप्त होता है।

इस अवसर पर जुगल श्रोत्रिय, मंगुबेन शाह, सरला शाह, भारती शाह, उषा शाह, रीटा शाह, सतीश शाह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महावीर मंगल, गिराज अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, रैलैश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन