Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

चलो खाटू धाम, आस्था ने छुआ शिखर : हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, चांदी का छत्र व 56 भोग अर्पित, हजारों भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

Pragya News 24

Wed, Dec 24, 2025
Post views : 135

आगरा। जब आकाश से बरसती गुलाब की पंखुड़ियों ने श्याम बाबा के दरबार को छुआ, तो खाटू धाम में उपस्थित प्रत्येक भक्त की आंखें श्रद्धा से नम हो उठीं। श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट, आगरा के पावन सानिध्य में श्री श्याम सेवक परिवार समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय “चलो खाटू धाम” भव्य निशान यात्रा एवं छप्पन भोग महोत्सव के द्वितीय दिवस बुधवार को खाटू धाम, सीकर राजस्थान में आस्था, भक्ति और दिव्यता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। दूसरे दिन के आयोजनों ने श्याम प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत खाटू श्याम जी मंदिर परिसर, सीकर राजस्थान में हेलीकॉप्टर के माध्यम से एक कुंतल से अधिक गुलाब की पत्तियों की भव्य पुष्पवर्षा की गई। जैसे ही आसमान से गुलाब की पंखुड़ियां श्याम बाबा के दरबार पर बरसीं, सम्पूर्ण धाम “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा। इस दृश्य को देखकर उपस्थित श्रद्धालु समुदाय भाव-विभोर हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।

इस अवसर पर श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट, आगरा के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष निरंतर भव्य रूप ले रहा है और देशभर से हजारों श्रद्धालु इसमें सहभागिता कर बाबा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभूति बन गई। यह सेवा जयपुर के एक श्याम भक्त द्वारा की गई।

ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल ने जानकारी दी कि द्वितीय दिवस पर श्याम बाबा को श्रद्धा भाव से चांदी का छत्र, 56 भोग, इत्र एवं भव्य पोशाक अर्पित की गई। विधिविधान से पूजन-अर्चन के उपरांत बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे।

इसके पश्चात चौखानी धर्मशाला मित्र मंडल के बराबर, श्री खाटू श्याम जी धाम में महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। सेवा भाव से आयोजित इस विशाल भंडारे में भक्तों ने अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता की।

इस पावन अवसर पर मंगल परिवार की ओर से राकेश अग्रवाल, पीके अग्रवाल, श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट, आगरा से अजय गर्ग (आवागढ़), गौरव बंसल, विकास गोयल, विपिन बंसल, संजय अग्रवाल, विशाल गोयल, मनीष बंसल, अर्पित अमित, श्री श्याम सेवक परिवार समिति से अनूप अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, पंकज, प्रबल आदि श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन