Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

खुशहाल परिवार दिवस : नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

Pragya News 24

Mon, Apr 20, 2026
Post views : 128

आगरा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने तथा इसकी स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में प्रत्येक माह की 21 तारीख को ‘खुशहाल परिवार दिवस’ मनाया जाता है। जनपद के सभी शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। साथ ही खुशहाल परिवार दिवस के दौरान लक्षित दंपत्तियों को परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं एवं परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उन्हें परिवार नियोजन के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन की स्वीकार्यता बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य है, ताकि परिवार खुशहाल रहें और मां-बच्चे दोनों स्वस्थ रहें।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद यादव ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर ऐसी महिलाएं जिनका प्रसव विगत एक वर्ष में हुआ है और वह उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली (एचआरपी) की श्रेणी में रही हैं, नव विवाहित दम्पति जिनका विवाह विगत एक वर्ष में हुआ हो ,योग्य दंपत्ति जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे हों, ऐसे लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के बारे में जागरूक किया जाएगा। खुशहाल परिवार दिवस का उद्देश्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देना और मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाना है।

डीपीएम कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ च्वॉइस, स्थायी व अस्थायी साधनों की जानकारी, भ्रांतियों को दूर करने, सेवाओं की उपलब्धता ,स्वीकार्यता ,प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी दी जाएगी।

खुशहाल परिवार दिवस पर खास फोकस रहेगा
• हाल में प्रसव वाली उच्च जोखिम गर्भवती महिलाएं (एचआरपी): विगत एक वर्ष में जिनका प्रसव हुआ है।
• नव विवाहित दम्पति: जिनका विवाह विगत एक वर्ष में हुआ है।
• तीन या अधिक बच्चे वाले दम्पत्ति: योग्य दंपत्ति जिनके तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं।

खुशहाल परिवार दिवस का मुख्य उद्देश्य:
• परिवार नियोजन को बढ़ावा देना।
• मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाना।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन