Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महिला सहित चार लोगों ने युवक पर बोला हमला, कहा- 'दारू के लिए पैसे दे नहीं तो मार देंगे'

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 58

Agra. 'तेरी जेब में कितने पैसे हैं जल्दी से पैसे दे दारू पीनी है। नहीं तो फोन करके अपने परिजनों से पैसे मंगा, नहीं तो तेरी जान ले लेंगे।' यह घटनाक्रम एक युवक के साथ हुआ जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। उसका प्राथमिक उपचार हुआ और फिर मेडिकल भी हुआ। पीड़ित ने बताया हमला करने वालो में एक महिला भी थी। सभी नशे में थे और लूटपाट के इरादे से उसपर हमला किया गया।

पूरा मामला बिचपुरी नहर का है। घायल युवक का नाम धीरज है जो गांव सहारा का रहने वाला है। धीरज प्राइवेट मजदूर है जो कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि बीती रात वह अपने घर जा रहा था तभी बिचपुरी नहर के पास उसकी साईकल रोकी और उस पर हमला बोल दिया। हमला करने वालों में एक महिला भी शामिल थी। हमलावरों ने उसके साथ जमकर मारपीट की उसकी साइकिल छीन ली। जब से कुछ पैसे निकाले और फिर उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। घर न पहुँचने पर मजदूर के पारिवारिक जनों ने जब ढूंढना शुरू किया तो देर रात एक नहर के किनारे गंभीर अवस्था में मजदूर पड़ा हुआ मिला।

पीड़ित ने बताया कि वह महिला को जानता था। उसका चरित्र ठीक नहीं है। उसने अपने साथियों के साथ उस पर लूट के इरादे से हमला बोला। सभी शराब पिये हुए थे। महिला ने भी शराब पी रखी थी। साईकल रोककर उससे दारू के लिए पैसे मांगने लगे। नहीं दिए तो महिला के चार साथियों ने हमला बोल दिया। बेरहमी से पिटाई कर उसकी साईकल पैसे व फोन छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित के भाई ने बताया कि जब बड़े भैया काम से नही लौटे तो चिंता होने लगी। फोन किया तो स्विच ऑफ आ रहा था।।उसके सुपरवाइजर को फोन लगाया तो पता चला कि वह समय से ड्यूटी ऑफ करके निकल गया। इसके बाद भैया को ढूढ़ना शुरू किया तो बिचपुरी नहर के पास मरणासन्न अवस्था में भाई मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की और फिर मेडिकल के लिए लाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन