Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा दिगंबर जैन परिषद : भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

Pragya News 24

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 133

आगरा। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज परिसर, हरीपर्वत स्थित आचार्य श्री शांति सभागार में गणधर वलय विधान का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम आचार्य 108 श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी तथा आर्यिका विज्ञमति माताजी के मंगल सान्निध्य में आयोजित किया गया।

विधान के प्रथम दिवस श्री पल्लीवाल दिगंबर जैन मंदिर, धूलियागंज से भव्य घटयात्रा निकाली गई। भगवान महावीर के जयघोषों के बीच प्रारंभ हुई यात्रा धूलियागंज से घटिया होते हुए हरीपर्वत स्थित आयोजन स्थल तक पहुंची। यात्रा में 200 से अधिक महिलाएं कलश धारण कर शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और धार्मिक भजनों के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर नजर आए।

शोभायात्रा में विभिन्न इन्द्र-इन्द्राणियां सुसज्जित बग्घियों में विराजमान होकर शामिल हुईं। किशोर बैंड द्वारा प्रस्तुत भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वजारोहण, पंडाल उद्घाटन, मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन जैसे मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया जी ने धार्मिक क्रियाओं का संचालन कराया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका विज्ञमति माताजी ने गणधर देवों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गणधर भगवान की दिव्य वाणी को आत्मसात कर समाज तक पहुंचाने वाले ज्ञान के प्रकाश स्तंभ हैं। उनका स्मरण और स्तवन अज्ञान के अंधकार को दूर कर आत्मज्ञान का मार्ग प्रशस्त करता है।

कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार ने किया। समारोह में प्रदीप जैन पीएनसी, हीरालाल बैनाड़ा, निर्मल मोठ्या, अशोक जैन (पूर्व डिप्टी मेयर), जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन, विमल जैन, सुनील जैन, आशीष जैन मोनू सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि 16 जून को गणधर वलय विधान के द्वितीय दिवस मुनि संघ एवं आर्यिका संघ के सान्निध्य में शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं मंगल प्रवचन का आयोजन किया जाएगा

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन