Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ : गायत्री मंत्रों से गूंजा शक्तिपीठ परिसर, शक्ति कलश के साथ हुआ सामूहिक दीपयज्ञ

Pragya News 24

Sun, Sep 27, 2026
Post views : 33

आगरा। कमला नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ, बालाजी नगर में रविवार को शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे पावन शक्ति कलश का श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वागत किया गया। आगामी 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की दिव्य श्रृंखला के तहत भ्रमण कर रहा शक्ति कलश प्रज्ञा पीठ, सेक्टर-5, आवास विकास कॉलोनी से बालाजी नगर पहुंचा।

शक्तिपीठ परिसर में बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने शंखध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ शक्ति कलश का स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्ति कलश की स्थापना की गई। इसके बाद परिसर में सामूहिक दीपयज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें कमला नगर क्षेत्र के करीब 60 से 70 गायत्री परिजनों ने सहभागिता की।

श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुतियां अर्पित कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शौर्य एवं मंगल की कामना की। दीपों की रोशनी और गायत्री मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से पूरा शक्तिपीठ परिसर भक्तिमय हो उठा।

जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा ने दीपयज्ञ का संचालन किया। उन्होंने महायज्ञ के उद्देश्य और शक्ति कलश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिव्य शक्तियों से अभिमंत्रित शक्ति कलश को विभिन्न क्षेत्रों एवं कॉलोनियों में भ्रमण कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गायत्री माता और शांतिकुंज का संदेश पहुंच सके। उन्होंने श्रद्धालुओं से महायज्ञ के व्यापक उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

व्यवस्थाओं में रहा सहयोग
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक कैलाश चंद्र की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने श्रद्धालुओं के बैठने, शक्ति कलश के दर्शन एवं दीपयज्ञ से संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संभाला।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शक्ति कलश के आगमन और सामूहिक दीपयज्ञ से बालाजी नगर सहित आसपास के क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन