Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विद्यामंदिर क्लासेस : प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति

Pragya News 24

Mon, Aug 3, 2026
Post views : 139

आगरा। खंदारी स्थित देव नगर में संचालित विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने राष्ट्रीय स्तर की VIQ 2026 (Vidyamandir Intellect Quest) छात्रवृत्ति परीक्षा की घोषणा की है। यह परीक्षा कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का अवसर प्रदान करना है।

परीक्षा की जानकारी देते हुए सीनियर मैनेजर शशि कुमार एवं सेंटर हेड वैभव सिंह ने बताया कि ऑफलाइन परीक्षा 4, 10, 18 एवं 25 अक्टूबर, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17 एवं 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, ऑल इंडिया स्तर पर परफॉर्मेंस एनालिसिस, अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग तथा राष्ट्रीय स्तर पर कुल 2.5 करोड़ रुपये के कैश रिवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि विद्यामंदिर क्लासेस वर्षों से आईआईटी-जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। VIQ 2026 के माध्यम से विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, जो सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च लक्ष्य प्राप्त करने का सपना देखते हैं।

परीक्षा के लिए पंजीकरण विद्यामंदिर क्लासेस, बाईपास रोड, देव नगर, खंदारी, आगरा स्थित सेंटर पर किया जा सकता है। संस्थान ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी का आधार भी बनेगी।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन