Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती : आगरा किला में लगातार चौथे वर्ष मनाया जायेगा छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती का भव्य उत्सव, विनोद पाटील ने की घोषणा

Pragya News 24

Wed, Feb 18, 2026
Post views : 148

आगरा, छत्रपती संभाजीनगर। 19 फरवरी 2026 को आगरा किले के ऐतिहासिक जहांगीर महल में लगातार चौथे वर्ष “शिव जन्मोत्सव संपूर्ण भारत वर्ष का” भव्य छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती उत्सव - राष्ट्रीय शिवजयंती उत्सव मनाया जाएगा, ऐसी घोषणा छत्रपती संभाजीनगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटील ने की।

विनोद पाटील ने कहा, पिछले तीन वर्ष महाराष्ट्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, पुरातत्व विभाग और आगरावासियों के सहयोग से अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान ने आगरा किले में इस शिवजयंती उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस बार भी चौथे वर्ष शिवजयंती उत्सव उत्साह और भव्यता से मनाया जाएगा और आगरा किला भगवामय हो जाएगा। इस कार्यक्रम में अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान संयोजक है तथा महाराष्ट्र सरकार का सांस्कृतिक विभाग सह-संयोजक है।”

आगरा में छत्रपती शिवाजी महाराज की स्मृति में भव्य स्मारक और शिवकाल का संग्रहालय महाराष्ट्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से बनाया जाएगा। आगरा में छत्रपती शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनवाने की मांग विनोद पाटील ने आगरा शिवजयंती समारोह मे ही की थी। उसे तुरंत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया था। पिछले तीन वर्षों के आगरा स्थित शिवजयंती समारोह से इस परियोजना को बड़ी गति मिली है, ऐसी जानकारी विनोद पाटील ने दी।

आने वाले 19 फरवरी को आगरा किले में मनाए जाने वाले भव्य छत्रपती शिवाजी महाराजके 396वे जयंती उत्सव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटील, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय राज्यमंत्री मत्स्य व्यवसाय, पशुसंवर्धन, दुग्ध व्यवसाय तथा आगरा के सांसद एस. पी. सिंह बघेल, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व केंद्रीय रेल्वे राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे, अमरसिंह पंडित आदि उपस्थित रहेंगे।

आगरा किले में शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस भव्य शिवजयंती उत्सवमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उनमें छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवनका गौरव करने वाले गीत, शिवजन्मका पारंपरिक लोरीगीत, महाराष्ट्र राज्य गीत “गर्जा महाराष्ट्र माझा”, शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटिका, शिवछत्रपती का पोवाडा आदि शामिल होंगे। आगरा किले की पृष्ठभूमि पर प्रस्तुत होने वाला नीयॉन लाइट और लेजर शो इस कार्यक्रम का एक आकर्षण होगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर छत्रपती शिवरायकी गौरवगाथा ‘‘इंडियाज गॉट टैलेंट’’ प्रतियोगिता से प्रसिद्ध हुए पुणे के विवेक पाटील प्रस्तुत करेंगे। ‘चला हवा येऊ द्या’ कार्यक्रम से महाराष्ट्र के घर-घर पहुंची प्रसिद्ध कलाकार श्रेया बुगड़े का सूत्र संचालन भी कार्यक्रम की विशेषता रहेगा।

इस भव्य शिवजयंती में डिजिटल आतिशबाजी और कलात्मक प्रकाश योजना होगी। राष्ट्रगीत से समापन होगा। 3000 से अधिक शिवभक्त आगरा किले में उपस्थित रहेंगे, जबकि विश्व भर के करोड़ों शिवप्रेमी फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और विभिन्न न्यूज चौनलों के माध्यम से इस कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन