Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रफ्तार, रॉयल्टी और भविष्य की मोबिलिटी का संगम : लक्स मोटर शो – एडिशन 2 का भव्य शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज़

आगरा। लग्ज़री कारों का शौक केवल तेज़ रफ्तार तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह तकनीक, प्रतिष्ठा और भविष्य की सोच का प्रतीक होता है। जब विश्वस्तरीय डिज़ाइन, शक्तिशाली प्रदर्शन और पर्यावरण-अनुकूल नवाचार एक मंच पर एकत्र होते हैं, तब वह आयोजन एक यादगार अनुभव बन जाता है। इसी अनुभव की झलक शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रैंड मर्क्योर में देखने को मिली, जहाँ लक्स मोटर शो – एडिशन 2का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किशोर खन्ना, चेयरमैन – रोमसन्स ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लक्स मोटर शो जैसे आयोजन यह प्रमाणित करते हैं कि लक्ज़री ऑटोमोबाइल संस्कृति अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही है। टियर-2 शहरों में भी विश्वस्तरीय तकनीक, डिज़ाइन और प्रदर्शन को लेकर गहरी समझ और रुचि विकसित हो रही है। आगरा जैसे ऐतिहासिक शहर में इस स्तर का आयोजन होना यहाँ के बदलते उपभोक्ता और भविष्य की मोबिलिटी के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज ऑटोमोबाइल उद्योग एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहाँ इलेक्ट्रिक और पर्यावरण-अनुकूल वाहनों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई तकनीकों को नज़दीक से समझने का अवसर मिलता है और उपभोक्ताओं में जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने द कार मॉल और लक्स मोटर शो की पूरी टीम को इस दूरदर्शी पहल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

द कार मॉल के संस्थापक शिवम चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय लक्स मोटर शो – एडिशन 2 में 11 अंतरराष्ट्रीय लक्ज़री ऑटोमोबाइल ब्रांड्स भाग ले रहे हैं, जो किसी भी टियर-2 शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि पहले संस्करण की शानदार सफलता के बाद एडिशन 2 को और अधिक भव्य रूप दिया गया है, जिसमें लक्ज़री कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों और भविष्य की मोबिलिटी पर विशेष फोकस रखा गया है। शो में बड़ी संख्या में ईवी और नेक्स्ट-जेन मॉडल्स प्रदर्शित किए जाएंगे, जो बदलते ऑटोमोबाइल परिदृश्य को दर्शाते हैं।

सृष्टि चावला ने कहा कि इलेक्ट्रिक कारें केवल तकनीकी उन्नति का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी हैं। उन्होंने कहा कि ईवी वाहनों से प्रदूषण में कमी आती है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने में सहायक हैं। लक्स मोटर शो जैसे आयोजन लोगों को यह समझाने का माध्यम हैं कि लक्ज़री और पर्यावरणीय जिम्मेदारी एक साथ संभव है।

लक्स मोटर शो – एडिशन 2 में को लक्ज़री कार डिस्प्ले, इमर्सिव टेस्ट ड्राइव, क्यूरेटेड लाइफस्टाइल ज़ोन्स और प्रीमियम नेटवर्किंग का विशेष वातावरण है। इस अवसर पर होटल ग्रांड मार्क्योर के महाप्रबंधक विवेक महाजन, अमित खत्री, रोहित डेंग, शिखा जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन