Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा से गोवर्धन तक बहेगी श्री कृष्ण की भक्ति की अविरल धारा : दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का भव्य विमोचन, सेवा-भक्ति से सराबोर होंगे सात दिवसीय कार्यक्रम

Pragya News 24

Sun, Nov 30, 2025
Post views : 172

• स्वर्ण हंस रथ पर विराजमान होंगे ठाकुर जी, 20 फुट ऊंचा होगा रथ

आगरा। धर्म, भक्ति और परंपराओं की अविरल धारा से ओतप्रोत माहौल में श्री गिरिराज जी सेवा मंडल ‘परिवार’, आगरा ने आगामी दिव्य छप्पन भोग महोत्सव 2025 की औपचारिक शुरुआत कर दी। वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में आमंत्रण पत्रिका के भव्य विमोचन के साथ जैसे पूरा परिसर गिरिराज महाराज की कृपा से आलोकित हो उठा।

संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक कपिल नागर, वीरेंद्र सिंघल और विजय अग्रवाल, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, संयोजक पुनीत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोज गुप्ता और बालमुकुंद ने गिरिराज जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि गिरिराज महाराज की सेवा हमारा सौभाग्य है। इस वर्ष महोत्सव में भक्तों को दिव्य, अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव देने की पूरी तैयारी की गई है। चलते हुए बादलों के मध्य स्वर्ण हंसरथ पर विराजमान श्री गिरिराज धरण के दर्शन कर हर भक्त स्वयं को तीनों लोकों की कृपा प्राप्त करता महसूस करेगा। हमारी कामना है कि यह आयोजन भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाए।

सहसंस्थापक मयंक अग्रवाल ने कहा कि सेवा मंडल परिवार पूरे मन, भाव और निष्ठा के साथ महोत्सव की तैयारी में जुटा है। चाहे दर्शन व्यवस्था हो, छप्पन भोग की सज्जा, साधु सेवा, फूल बंगला या महाप्रसादकृहर व्यवस्था भक्तों की सुविधा और गरिमा को ध्यान में रखकर की जा रही है। हमारे लिए यह केवल आयोजन नहीं, बल्कि परम कृपा का अवसर है।

अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि छप्पन भोग महोत्सव हमारी संस्कृति और भक्ति का धरोहर उत्सव है। यह केवल गिरिराज महाराज की आराधना नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भक्ति के अनुशासन और सेवा की संस्कृति को भी जीवंत रखता है। हजारों भक्तों को एक ही भाव में जोड़ना ही इस महोत्सव की सबसे बड़ी शक्ति है।

महामंत्री विजय अग्रवाल ने बताया कि हमारी कोशिश है कि प्रत्येक कार्यक्रम परंपरा के अनुरूप, शास्त्रसम्मत और भक्तों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो।

संरक्षक कपिल नागर ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम पूरे 7 दिनों तक भक्ति, संस्कृति और दिव्यता का अद्भुत संगम होंगे। 8 दिसंबर को वाटर वर्क्स स्थित गौशाला में छप्पन भोग एवं गौ-पूजन, 17 दिसंबर को भव्य आमंत्रण यात्रा निकलेगी। रावतपाड़ा तिराहा से राम बरात मार्ग तक विशाल आमंत्रण यात्रा निकलेगी जिसमें झांकियाँ, भजन मंडलियाँ, ध्वज-वाहक और भक्त समुदाय की सहभागिता होगी।

25 दिसंबर को गोवर्धन के पावन स्थल पर भट्टी पूजन किया जाएगा। 26 दिसंबर को भक्तिमय गीतों के बीच पारंपरिक मेहंदी उत्सव। 28 दिसंबर को हजारों भक्तों की उपस्थिति में गोवर्धन की परिक्रमा और गिरिराजजी का अभिषेक अनुष्ठान एवं 29 दिसंबर को श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग, अद्भुत फूल बंगला श्रृंगार, विशाल महाप्रसाद, साधु सेवा, संध्याकालीन भजन संध्या और स्वर्ण हंस पर गिरिराज धरण के विशेष दर्शन होंगे।

आमंत्रण पत्रिका विमोचन के अवसर पर पार्षद मुरारी लाल गोयल, कुलभूषण गुप्ता राम भाई, संतोष मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, विकास जैन, मयंक जैन आदि भी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

up

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन