Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

हरि बोल ट्रस्ट : हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन

Pragya News 24

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 80

नंद बाबा-यशोदा मैया स्वरूप गौरव व संगीता पोद्दार का हुआ भावभीना अभिनंदन, आमंत्रण पत्र का विमोचन

आगरा। हरि बोल ट्रस्ट की ओर से आगामी 14 सितंबर, सोमवार को खंदारी, मऊ रोड स्थित बंबई वाली बगीची में भव्य नंदोत्सव एवं दाल-बाटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का गरिमामयी विमोचन शनिवार को होटल अतिथिवन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नंद बाबा और यशोदा मैया का स्वरूप धारण करने जा रहे समाजसेवी गौरव पोद्दार एवं श्रीमती संगीता पोद्दार का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

हरि बोल ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि ट्रस्ट पदाधिकारियों ने गौरव पोद्दार एवं संगीता पोद्दार को श्रीकृष्ण की माला और राधा नामी पटका पहनाकर नंद बाबा एवं यशोदा मैया के स्वरूपों का भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया।

झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मयूर नृत्य रहेंगे आकर्षण का केंद्र
ममता सिंघल ने बताया कि नंदोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ होगा। उत्सव में श्रद्धालुओं को राधा-कृष्ण, भोले बाबा एवं हनुमान जी की अलौकिक एवं मनोहारी झांकियों के दर्शन होंगे। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाने वाला मयूर नृत्य उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक दाल-बाटी सहित विभिन्न स्वरुचि व्यंजनों के महाप्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजकों के अनुसार धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग से सराबोर इस भव्य उत्सव में शहर के अनेक गणमान्यजन भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक अनिल गुप्ता, दीप्ति गुप्ता एवं विकास गोयल हैं।

आमंत्रण पत्र विमोचन में ट्रस्ट पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में हरि बोल ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, महामंत्री जितेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल तथा महानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरेश पंजवानी, कमल गोलानी, विनय अग्रवाल, सौरभ सिंघल, संरक्षक डॉली अग्रवाल एवं अर्चना अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता अग्रवाल, सलाहकार मीना गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल, महामंत्री चांदनी बंसल, कोषाध्यक्ष प्रियंका गोयल, उपाध्यक्ष श्वेता मित्तल, पूजा गुप्ता, संध्या पाराशर, श्वेता शर्मा, प्रचार मंत्री श्वेता गुप्ता एवं मंच संचालिका कविता गर्ग ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन