Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

नित्यानन्द त्रयोदशी महामहोत्सव : हरे रामा हरे कृष्णा... संकीर्तन से गूंजा श्रीजगन्नाथ मंदिर, भक्तिभाव के साथ मनायी नित्यानन्द प्रभु जयन्ती

Pragya News 24

Sun, Feb 1, 2026
Post views : 112

आगरा। चैतन्य महाप्रभु की आज्ञा से घर-घर में हरे रामा हरे कृष्णा... महामंत्र को पहुंचाने वाले नित्यानन्द प्रभु की जयन्ती आज कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान) में नित्यानन्द त्रयोदशी महामहोत्सव के रूप में भक्ति भाव के साथ मनायी गई। मान्यता है कि नित्यानन्द प्रभु की कृपा के बिना किसी को वृन्दावन वास और राधा-कृष्ण की भक्ति नहीं मिलती, इसलिए सभी भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ नित्यानन्द प्रभु से भक्ति का आशीर्वाद मांगा।

इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भक्तों को नित्यानन्द प्रभु की कथा सुनाते हुए कहा कि द्वापर में बलराम के स्वरूप बनकर श्रीकृष्ण के साथ अवतरित हुए और लगभग 550 वर्ष रूप चैतन्य महाप्रभु के साथ नित्यानन्द रूप में आए। जो परम दयालू थे। हर किसी पर कृपा करते हैं। चैतन्य महाप्रभु के संकीर्तन आंदोलन में हरे कृष्ण... महामंत्र का नित्यानन्द प्रभु ने चैतन्य महाप्रभु की आज्ञा से घर-घर जाकर प्रचार किया। सभी को हरे कृष्ण... महामंत्र का जप करने के लिए बोला। सभी से एक ही बात कहते थे, भजो कृष्णा, कहो कृष्णा, करो कृष्णा शिक्षा। वर्तमान में जो वृन्दावन है वह नित्यानन्द महाप्रभु व चैतन्य महाप्रभु द्वारा ही लगभग 500 वर्ष पूर्व जाग्रत किया गया था। इससे पूर्व वृन्दावन लुप्त हो चुका था। मंदिर में आज भगवान जगन्नाथ को नित्यानन्द त्रयोदशी महामहोत्सव के शुभ अवसर पर नीले और पीले रंग की पोशाक से श्रृंगारित किया गया। पंचामृत व पंचगव्य से नित्यानंद प्रभु व चैतन्य महाप्रभु का अभिषेक किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुनील मनचंदानी, सुशील अग्रवाल, नवीन सिंघल, शैलेश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, शाश्वत नन्दलाल, आशु मित्तल, ज्योति बंसल, विश्वास, चिराग आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन