Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अग्रवंश सेवा समिति : सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा

Pragya News 24

Sun, Aug 9, 2026
Post views : 121

आगरा। सावन की सुहानी फुहारों और हरियाली के बीच अग्रवंश सेवा समिति की महिला सदस्यों ने शास्त्रीपुरम स्थित सेंटर बेल शोरूम में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में भारतीय परंपरा, संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का खूबसूरत संगम देखने को मिला। हरे परिधानों में सजी महिलाओं, रंग-बिरंगे झूलों और सावन के पारंपरिक गीतों ने पूरे आयोजन को उत्सवी रंगों से भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत ‘झूला तो पड़ गए...’ और ‘चूड़ी मजा न देगी...’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। सावन की उमंग में झूमती महिलाओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया।

हरे परिधानों में जीवंत हुईं पुरानी परंपराएं
समिति की महिला प्रभारी पूजा अग्रवाल ने कहा कि तीज उत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जोड़ना है। ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने का भी माध्यम बनते हैं।

सहप्रभारी रितु मित्तल, प्रियंका गर्ग, नैना मंगल एवं गुंजन सिंघल ने बताया कि सभी सखियां विशेष रूप से हरे रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। इससे पूरा वातावरण सावन की हरियाली के रंग में रंगा नजर आया। उन्होंने कहा कि आयोजन में ऐसा अनुभव हुआ, मानो बेटियां अपने मायके पहुंचकर पारंपरिक अंदाज में तीज का त्योहार मना रही हों।

मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आयोजन को और भी मनोरंजक बना दिया। सबसे आकर्षक ढंग से सज-धजकर पहुंचने वाली वंदना अग्रवाल को ‘तीज क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया। वहीं रेखा गोयल को ‘पंचुअलिटी’ सम्मान प्रदान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सामाजिक एकता और संस्कृति का संदेश
आयोजन में महिलाओं ने सावन की परंपराओं, लोकगीतों और पारंपरिक उत्सव की यादों को साझा करते हुए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी, गीत-संगीत और सखियों की आत्मीयता का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर अनीता अग्रवाल, रेखा गोयल, सोनाली अग्रवाल, राजेश बंसल, मधु अग्रवाल, मनीषा मित्तल, मीनाक्षी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल एवं मीनेश मित्तल सहित समिति की महिला सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन