Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा : नियमित उपचार से सामान्य एवं स्वस्थ जीवन जी सकते हैं एचआईवी मरीज

नाको व यूपी राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित हुई संवेदीकरण कार्यशाला
• विभिन्न विभागों के स्टेक होल्डर्स ने किया प्रतिभाग

आगरा। नाको भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी लखनऊ के तत्वावधान में शनिवार को राज्य टीबी प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र (एसटीडीसी) में जिला चिकित्सालय में संचालित संपूर्ण सुरक्षा केंद्र (एसएसके) के माध्यम से ‘एचआईवी निगेटिवःएट रिस्क क्लाइंट्स’ को प्रदान की जाने वाली व्यापक सेवाओं के संबंध में जन-जागरुकता हेतु ‘‘सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक’’ संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों से आए स्टेक होल्डर्स ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का उद्घाटन अपर निदेशक, चिकित्सा एवं परिवार स्वास्थ्य कल्याण, आगरा मण्डल, आगरा द्वारा किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला क्षय रोग एवं एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने किया। कार्यशाला के दौरान एचआईवी एड्स से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिसमें एचआईवी संक्रमण के कारण, फैलने के तरीके, बचाव के उपाय, समय पर जांच, निःशुल्क उपचार (एआरटी) एवं कलंक व भेदभाव को समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया।

एडवोकेसी बैठक में यह भी बताया गया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति नियमित उपचार से सामान्य एवं स्वस्थ जीवन जी सकता है। एडवोकेसी कार्यशाला में जनपद आगरा के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व एनजीओ सहित लगभग 160 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में उनसे अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में एचआईवी एड्स जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करें।

कार्यशाला में जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेन्द्र कुमार अरोड़ा, जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. पुष्पलता, एसएन मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के डॉ. संतोष कुमार, एसटीडीसी के निदेशक डॉ. संजीव लवानियां, आरटीपीएमयू डॉ. प्रकाश चंद्रा, डिप्टी डीटीओ डॉ. एसके राहुल, एसटीडीसी के परामर्शदाता डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, आरआईएल आगरा इंचार्ज डॉ. अभिजीत अवस्थी, एनएसएस आगरा की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम तिवारी, एनसीसी आगरा कॉलेज की समन्वयक डॉ. रीता निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एडवोकेसी कार्यशाला में समस्त आईसीटीसी/पीपीसीटीसी काउंसलर, एसएसके, एसटीआई सोसाइटी से सम्बद्ध एनजीओ , दिशा क्लस्टर, आगरा एवं जिला क्षय रोग केन्द्र, आगरा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन