Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हुब्बलाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल और रिटायर्ड क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Pragya News 24

Sat, Mar 16, 2024
Post views : 62

Agra. आगरा के हुब्बलाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल और रिटायर्ड क्लर्क को पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल भेज दिया है। यह घटना हुब्बलाल कॉलेज में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों पर आरोप था कि मृतक आश्रित कोटे में किसी ओर को फर्जी तरीके से नियुक्ति दी गयी। जिसकी शिकायत थाना रकाबगंज में की गई थी।

बालूगंज स्थित हुब्बलाल इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक गोकुलपुरा निवासी अतुल प्रकाश भारद्वाज की 12 मार्च 2019 को मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कांत शर्मा और विभागीय कर्मचारियों ने अभिषेक भारद्वाज नाम के युवक को मृतक कोटे से शिक्षक के पद पर नियुक्त कर दिया। सरैंधी स्थित नवाब सिंह कॉलेज में नियुक्ति भी दिला दी। इस मामले की जानकारी होने पर मृतक कर्मचारी की मां कमलेश शर्मा ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाए कि उनके बेटे का कोई दत्तक पुत्र नहीं था। मृतक आश्रित कोर्ट से नियुक्ति के लिए लगाए गए वारिसान प्रमाण पत्रों पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

उनके द्वारा कॉलेज प्रशासन व शिक्षा विभाग में शिकायत करने पर भी फर्जी दस्तावेज से दी गई नियुक्ति रद नहीं की गई। इस पर पीड़ित ने थाना रकाबगंज पुलिस से शिकायत की। जांच में दस्तावेज फर्जी निकलने पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एसीपी सदर पीयूष कांत राय का कहना है कि इस मामले में जांच में प्रधानाचार्य नवीन कांत शर्मा और रिटायर क्लर्क ब्रजेंद्र त्यागी ने दस्तावेज पूर्ण कराने में भूमिका निभाई थी। विवेचना में फर्जीवाड़ा सामने आने पर आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया। न्यायलय ने दोनों को जेल भेज दिया है। इस मामले में शिक्षक के पद पर नियुक्त पाने वाले अभिषेक उपाध्याय और तत्कालीन सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष गौतम को भी आरोपी बनाया गया है उन्हेंभी नोटिस जारी किए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन