Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग के संयुक्त अभियान में विशाल मगरमच्छ को किया रेस्क्यू!

Pragya News 24

Wed, Jan 31, 2024
Post views : 89

फिरोजाबाद। देर रात चलाए गए संयुक्त अभियान में, वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग ने फिरोजाबाद के उड़ेसर गजाधर सिंह गांव से 8 फुट लंबे मगरमच्छ को सफलतापूर्वक बचाया। वन अधिकारियों के साथ निर्बाध रूप से काम करते हुए, एनजीओ की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने विशाल मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ा और बाद में उसे प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया।

बचाव अभियान तब शुरू हुआ जब ग्रामीणों ने देर शाम को एक विशाल मगरमच्छ के देखे जाने की सूचना दी और तुरंत उत्तर प्रदेश वन विभाग से संपर्क किया। तत्कालीन वन विभाग ने इसकी जानकारी और सहायता के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस से संपर्क साधा। एनजीओ की तीन सदस्यी रेस्क्यू टीम ने समय बर्बाद ना करते हुए स्थान पर पहुचने के लिए तुरंत रवाना हो गई।

रैपिड रिस्पांस यूनिट ने सावधानी से पिंजरे का उपयोग करते हुए मगरमच्छ को पकड़ा, जो एक खेत में पाया गया था। मगरमच्छ के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए साइट पर ही चिकित्सा परीक्षण किया गया। स्वास्थ उचित पाए जाने पर, जिस मगरमच्छ को देर रात पकड़ा था, उसे सर्दियों में अत्यधिक कोहरे और ठंड होने के कारण, दिन के उजाले में वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

आशीष कुमार, वनक्षेत्राधिकारी, जसराना ने कहा, ‘यह बचाव अभियान आपात स्थिति में फसे वन्यजीवों को बचाने के महत्व को रेखांकित करता है। वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग के समन्वित प्रयास संकटग्रस्त वन्यजीवों की सहायता में एक सकारात्मक पहल पर प्रकाश डालता हैं।’

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने बताया, ‘वाइल्डलाइफ एसओएस सक्रिय रूप से लोगों में जागरूकता बढाने और वन्यजीवों के साथ शांतिपूर्वक तरीके से सह-अस्तित्व के महत्व के बारे में समुदायों को शिक्षित करता रहा है। यह सफल मगरमच्छ बचाव ऑपरेशन स्थानीय लोगों और निवासी ग्रामीणों के बीच बढ़ती जागरूकता और इस तरह की पहल के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।’

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एम.वी ने कहा कि बचाव अभियान मानव-मगरमच्छ संघर्ष को कम करने में सक्रिय हस्तक्षेप के मूल्य पर प्रकाश डालता है। ऐसी स्थितियों को तुरंत संबोधित करके, हम न केवल स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि इन अविश्वसनीय सरीसृपों के प्राकृतिक आवासों की भी रक्षा करते हैं।

मगर क्रोकोडाइल जिसे मार्श क्रोकोडाइल के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप, श्रीलंका, बर्मा, पाकिस्तान और ईरान के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। यह आमतौर पर मीठे पानी जैसे नदी, झील, पहाड़ी झरने, तालाब और मानव निर्मित जलाशयों में पाया जाता है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन