Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गोवर्धन लीला है प्रकृति, अन्न और गौ-संरक्षण की दिव्य सीख : गोवर्धन लीला प्रसंग में कृष्ण की बाल लीलाओं और अन्नकूट महोत्सव ने भक्तों को किया भाव-विभोर

Pragya News 24

Thu, Dec 11, 2025
Post views : 119

आगरा। कमला नगर स्थित भोले बाबा पार्क में चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस की कथा में कथा व्यास आचार्य ब्रजकिशोर वशिष्ठ ‘भैया जी’ ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन लीला, गौ-सेवा और अन्नकूट महोत्सव के दिव्य महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गोवर्धन लीला केवल एक चमत्कारिक प्रसंग नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्वत-वन जल स्रोतों के संवर्धन और गौपूजन का शाश्वत संदेश है। कृष्ण ने इंद्र पूजा के स्थान पर गोवर्धन पूजन का संकेत देकर समाज को प्रकृतिदृआधारित जीवनशैली अपनाने का मार्ग दिखाया।

कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की नटखट बाल लीलाओं-माखन चोरी, गोपालों संग क्रीड़ा, गायों के प्रति असीम स्नेह का रसपूर्ण वर्णन कर वातावरण को कृष्णमय कर दिया। उन्होंने छप्पन भोग की परंपरा का महत्व बताते हुए कहा कि यह भगवान के प्रति प्रेम और कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है।

कथा में भक्तों ने गोवर्धन महाराज की स्थापना कर परंपरागत पूजन, परिक्रमा एवं गौ-पूजन संपन्न किया। “गिरिराजधरण की जय” और “गोवर्धन महाराज की जय” से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद अन्नकूट महोत्सव में विविध व्यंजनों से सुसज्जित प्रसादी भक्तों में वितरित की गई। प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने आनंद, संतोष और भक्ति की दिव्य अनुभूति प्राप्त की।

इस अवसर पर श्री कृष्ण के स्वरूप द्वारा गोवर्धन लीला का भावपूर्ण रूप धारण कर भव्य मंचन भी प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे पंडाल को दिव्यता और आनंद से भर दिया। व्यास पूजन मुख्य यजमान श्री कृष्णा मिश्रा, दैनिक यजमान डॉ. जीएस जैन, देवेंद्र शर्मा, लोकेश गर्ग, राजू गुप्ता, रवि अग्रवाल, राजीव शर्मा, मुकेश अग्रवाल ने सपत्नीक किया।

व्यवस्थापक योगेश जैसवाल, प्रियंका मिश्रा, राधा शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, रजनी अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, नीरज जैसवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

pra

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन