Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर मामा-भांजे से की ठगी, लाखों की लगाई चपत

Pragya News 24

Sun, Oct 1, 2023
Post views : 215

Agra. सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर मामा और भांजे को लाखों रुपये की चपत लगा दी। लाखों रुपये के बदले उन्हे फर्जी नियुक्ती पत्र थमा दिए गए। विभाग में नौकरी के लिए गए तो उन्हें अपने साथ ठगी होने की जानकरी हुई। पीड़ितों ने अब पुलिस से सहायता मांगी है और उनके साथ ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

राजपुर चुंगी के गोविंद नगर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि ताजगंज के टीवी टावर निवासी वीरू शर्मा से उनकी जान पहचान थी। उसने 8 लाख रुपये में पत्नी की शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के लिए बोला। इस पर उन्होंने हां कर दी। दस्तावेज लेकर पत्नी के साथ कमिश्नरी में बुलाया। वहां उसने राज शर्मा से उनकी मुलाकात कराई। उसने खुद को शिक्षा मंत्री का पीए बताया और ऑनलाइन एक रजिस्ट्रेशन किया। इसके बदले में 3200 रुपये भी लिए और नौकरी लग जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान राज शर्मा ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त किया कि आपकी नौकरी लगेगी और इसके लिए एक हफ्ते के बाद लखनऊ से आपके के पास फोन भी आएगा। इस बीच दोनों ने कई बार मुलाकात कर 6 लाख रुपये ऐंठ लिए लेकिन पत्नी की नौकरी नहीं लगवाई। नौकरी के लिए उन दोनों ने कहा कि अभी बीएसए बदल गया है। दूसरा आने पर नियुक्ती पत्र मिल जाएगा। 

इस बीच वीरू शर्मा ने एकलव्य स्टेडियम में भांजे की नौकरी लगवाले के लिए बोला। उसकी भी नौकरी लगवाने के नाम 2 लाख रुपये ले लिए। भांजे की तीन दिन ट्रेंनिग भी कराई। इसके बाद पत्नी और भांजे की नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ती पत्र भी लाकर दे दिए। जिससे उन पर कोई शक न कर सके। पीड़ित जब उस विभाग में नियुक्त पत्र लेकर पहुँचे तो विभागीय अधिकारी भी सकते में आ गए क्योंकि विभाग में कोई वैकेंसी नहीं है। नियुक्ति पत्र देखा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी थे।

ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन