Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पीएम द्वारा आगरा मेट्रो का उद्घाटन व सीएम आगमन के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

Pragya News 24

Mon, Mar 4, 2024
Post views : 63

आगरा. 03.03.2024. आगरा मेट्रो का प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले वर्चुअल उद्घाटन, मुख्यमंत्री के आगरा आगमन और 7 मार्च को कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आज रविवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा प्रशासनिक, पुलिस व मेट्रो अधिकारियों संग निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम प्रशासनिक अमले के साथ मंडलायुक्त कोठी मीना बाजार मैदान पहुंची। यहां मुख्यमंत्री के संभावित आगनम को लेकर तैयारियां परखीं। ससमय कार्यक्रम स्थल को तैयार करने, आने वाली भीड़ के लिए उपयुक्त इंतजाम, बैठने की व्यवस्था और आगरा सहित बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके बाद काफिले की गाड़ियों के साथ वीआईपी रूट का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ताजमहल मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहाँ होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को परखा। इसके बाद ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर भी निरीक्षण किया और समुचित इंतजाम हेतु मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण में जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष अनिता यादव, अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, उप पुलिस आयुक्त सूरज राय, अपर नगर आयुक्त, एडीए के अधिशासी अभियन्ता एवं पीडब्लूडी और टोरंट के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन