Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गोवर्धनधाम में गूंजी वेदध्वनि : भट्टी पूजन संग 56 भोग महोत्सव का शुभारंभ, 28–29 दिसंबर को गोवर्धन में होगा दिव्य 56 भोग महोत्सव

Pragya News 24

Thu, Dec 25, 2025
Post views : 71

• गिरिराज महाराज के जयकारों के बीच आरंभ हुई भोग निर्माण की पावन प्रक्रिया
• श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार आगरा द्वारा किया जा रहा भव्य आयोजन

आगरा। गोवर्धन धाम एक बार फिर भक्ति, परंपरा और समर्पण की दिव्य ऊर्जा से आलोकित हो उठा, जब श्री गिरिराज जी सेवा मंडल ‘परिवार’, आगरा द्वारा 28 और 29 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे भव्य एवं दिव्य 56 भोग महोत्सव की विधिवत शुरुआत भट्टी पूजन के साथ की गई। श्री गुरु काष्र्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में हरिओम महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं गिरिराज महाराज के जयकारों के मध्य संपन्न इस पावन अनुष्ठान ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि भट्टी पूजन 56 भोग महोत्सव का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य चरण है। इसके माध्यम से भोग निर्माण की पवित्र प्रक्रिया आरंभ होती है। गिरिराज महाराज को अर्पित किया जाने वाला प्रत्येक भोग परंपरागत विधि, स्वच्छता और पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ तैयार किया जाएगा।

सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और सामाजिक सहभागिता का जीवंत उदाहरण है, जिसमें सैकड़ों सेवक एवं श्रद्धालु तन-मन-धन से सहयोग करते हैं।

अध्यक्ष अजय सिंघल ने जानकारी दी कि 56 भोग महोत्सव के अंतर्गत 28 दिसंबर को गिरिराज महाराज की परिक्रमा एवं अभिषेक किया जाएगा। वहीं 29 दिसंबर को श्री गुरु काष्र्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में दिव्य 56 भोग अर्पण, भव्य फूल बंगला श्रृंगार, साधु सेवा, विशाल महाप्रसाद वितरण तथा संध्याकालीन भजन संध्या का आयोजन होगा। इसी दिन श्रद्धालुओं को स्वर्ण हंस रथ पर विराजमान गिरिराज धरण के दुर्लभ एवं विशेष दर्शन भी प्राप्त होंगे।

भट्टी पूजन अवसर पर संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, पुनीत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल (अंता), मनोज गुप्ता, विकास जैन, मयंक जैन, उमेश बाबू अग्रवाल, बालमुकुंद अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, देवकी नंदन खंडेलवाल, नीरज जैन, मयंक सिंघल, विनय मित्तल आदि उपस्थित रहे। सभी ने गिरिराज महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर महोत्सव की सफलता के लिए प्रार्थना की और वातावरण “जय गिरिराज महाराज” के उद्घोष से गूंजता रहा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन