Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार आगरा : गिरिराज महाराज की दिव्य परिक्रमा संग 56 भोग मनोरथ उत्सव का शुभारंभ

Pragya News 24

Mon, Dec 22, 2025
Post views : 104

• साधु सेवा संग ठाकुर जी को अर्पित होंगे चांदी के पात्रों में 56 भोग
• हीरे जवाहरात के आभूषण ठाकुर जी करेंगे धारण, हजारों भक्त ग्रहण करेंगे भोजन प्रसादी

आगरा। भक्ति, सेवा और श्रद्धा के अनुपम संगम का अद्भुत दृश्य रविवार को गोवर्धन धाम में देखने को मिला, जब श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय 56 भोग दिव्य छप्पन भोग मनोरथ का प्रथम दिन विधिवत शुभारंभ हुआ।

श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में आयोजित भव्य समारोह हरिओम महाराज के सानिध्य में गोविंदाभिषेक से आरंभ हुआ। 11 ब्राह्मणों ने चांदी की सुरभि गाय से परिक्रमा मार्ग के सभी कुंडों के जल एवं दुग्ध की धार के साथ गोविंद अभिषेक विधिवत संपन्न किया। इसके उपरांत, बैंड-बाजे और भजन मंडलियों के संग सभी सदस्यों ने चांदी के पात्र से सप्तधारा दुग्ध के साथ गोवर्धन महाराज की विराट परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस परिक्रमा में गिरिराज जी डोले पर विराजमान रहे और भजन मंडली परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाती रही।

अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल एवं नितिन अग्रवाल ने विधिवत रूप से परिक्रमा का मार्गदर्शन किया। अजय गोयल और मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि पूरे दिन भक्तजन “श्री गिरिराज धरण हम तेरी शरण के” के जयकारों के साथ परिक्रमा में सम्मिलित रहे। परिक्रमा के बाद संध्या में सभी श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग स्थल पर भजन संध्या का आनंद लिया और मानव श्रृंखला बनाकर छप्पन भोग सजाने का कार्य संपन्न किया।

गरुण ध्वज रथ पर विराजेंगे ठाकुर जी
श्यामसुंदर माहेश्वरी और पवन अग्रवाल ने बताया कि ठाकुर जी को बाल भोग में खिचड़ी परोसी जाएगी। इसके बाद महिलाएं सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, मनीष गोयल और प्राची अग्रवाल के नेतृत्व में चांदी के कलश लेकर भाग लेंगी और आयोजन स्थल पर कलश स्थापित किया जाएगा।

मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने बताया कि 501 साधु सेवा और भक्तों के लिए ठाकुर जी के दर्शन का शुभारंभ होगा। ठाकुर जी भक्तों को गरुण ध्वज रथ पर विराजित होकर दर्शन देंगे। जिसकी शोभा अद्वितीय होगी। ठाकुर जी का श्रृंगार हीरे के हार, 3ः30 फुट के चांदी के छत्र जोकि 11 किलो वजनी है से होगा। ठाकुर जी को 11 किलो के चांदी के थाल में छप्पन भोग परोसे जाएंगे। इसके अलावा सायं अमृत्तुल्य दूध चांदी के बर्तन में अर्पित किया जाएगा। दक्षिण भारतीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या एवं झांकी प्रस्तुत की जाएगी। शयन आरती के साथ मनोरथ उत्सव पूर्ण होगा।

81 बसों से आगरा से पहुंचेंगे श्रद्धालु
आरएस गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को आगरा से 81 बसों द्वारा हजारों श्रद्धालु गोवर्धन धाम आयोजन में पहुंचेंगे।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अभिषेक सिंघल, मनीष बंसल, प्रदीप अग्रवाल, योगेश बंसल, राकेश सिंघल, रिंकल अग्रवाल, मनीष गोयल, आरती बंसल, कविता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन