Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कोच रेल रेस्टोरेंट के उद्घाटन को लग सकता है ग्रहण, रेलवे ने नहीं दी एनओसी

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 91

Agra. उत्तर मध्य रेलवे का पहला कोच रेल हेरिटेज पार्क काफी कवायदों के बाद बना है। इसी में रेल कोच रेस्टोरेंट भी बनके तैयार हो गया है। इसको संचालित करने वाली एजेंसी ने 5 नवंबर को उद्घाटन की योजना बनाई ली है और उसके उद्घाटन के मुख्य अतिथि भी आमंत्रित कर लिया गया है लेकिन अब इस पर ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है। रेलवे ने कोच रेल रेस्टोरेंट में विद्युत कनेक्शन के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में रेल कोच के शुरू होने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

रेलवे की खाली जमीन पर रेल हेरिटेज पार्क व रेस्टोरेंट शुरू करने का प्रस्ताव तीन साल पहले लाया गया था। आगरा कैंट स्टेशन रोड पर श्रीराम चौक के सामने करीब दो हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में निजी फर्म को इसका ठेका दिया गया। महाराजा ट्रेन की तर्ज पर तैयार कराए गए रेल कोच रेस्टोरेंट को 16 मई 2023 को शुरू होना था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। तभी से निजी फर्म रेलवे को इसका भुगतान कर रही है।

इस संबंध में संचालकों का कहना है कि रेल अधिकारियों की मनमानी के चलते पांच नवंबर को रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ नहीं हो पायेगा। रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता विद्युत ने उन्हें कोई भी अनापत्ति प्रमाण पत्र नही दिया है जिसके कारण वह विद्युत अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। बिना विद्युत कनेक्शन के कुछ रेस्टोरेंट कैसे चलेगा। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर गुप्ता ने एडीआरएम (इंफ्रा) के 11 अक्टूबर 23 अक्टूबर के आदेश एग्रीमेंट के कालम 9 सी के अंतर्गत स्पष्ट लेख को भी नहीं माना है।

हेरिटेज पार्क के प्रवक्ता अनिल का कहना है कि रेलवे की विद्युत रीडिंग ओर उनकी विद्युत सिक्युरिटी जमा करने में जमीन आसमान का अंतर है। इसीलिए वह रेस्टोरेंट की विद्युत के लिए अप्लाई करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए रेलवे एनओसी नहीं दे रहा है।

इस संबंध में वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि बिजली कनेक्शन के बारे में रेलवे की गाइड लाइन के आधार पर ही निर्णय होगा। रेलवे को इसके उद्घाटन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन